Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले वाराणसी में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद ने थामा भाजपा का हाथ, इस सीट से लड़ सकते है चुनाव

राजेश मिश्रा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, ये सौभाग्य की बात है की मोदी जी वाराणसी के सांसद है. पूरी दुनिया में मोदी जी ने देश का नाम रोशन किया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत गरम है. राजनीतिक दलों में आवाजाही का दौर लगातार जारी है. इसी बीच वाराणसी में कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है. पार्टी नेता और वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं. माना जा रहा है कि राजेश, भदोही लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद राजेश ने कहा कि, मेरी कोशिश होगी की इस बार बनारस लोकसभा सीट पर विपक्ष के दल का जो प्रत्याशी होगा उसको पोंलिग एजेंट न मिले.” इसी के साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि, ये सौभाग्य की बात है की मोदी जी वाराणसी के सांसद है. पूरी दुनिया में मोदी जी ने देश का नाम रोशन किया है.

बता दें राजेश मिश्रा को कांग्रेस का कद्दावर नेता माना जाता रहा है. साल 2004 से 2009 के बीच वह वाराणसी से सांसद रहे हैं. रवि शंकर प्रसाद और अरुण सिंह ने राजेश मिश्रा को पार्टी में शामिल कराया. तो वहीं कांग्रेस छोड़ने से पहले ही फरवरी में राजेश मिश्रा ने सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन को लेकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. इसी के साथ ही उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस का संगठन खत्म हो गया है, बूथ स्तर के कार्यकर्ता नहीं बचे हैं. पिछले तीस सालों में कांग्रेस की स्थिति काफी खराब हुई है.

ये भी पढ़ें-दहेज के लिए दबाया महिला सिपाही का गला, पति समेत 4 पर FIR दर्ज

तो वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा था कि, यूपी में कांग्रेस ने सपा के सामने सरेंडर कर दिया है. गठबंधन में कांग्रेस को जो सीट मिली है, वहां पार्टी के पास उम्मीदवार ही नहीं है. साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कहा था कि, न्याय यात्रा में जातियों पर संबोधित करना गलत है. इसी के साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं भारत तोड़ो नया यात्रा की तरह काम कर रहे हैं. कई वरिष्ठ नेता पार्टी से नाराज हैं. मालूम हो कि यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन के बीच कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. अभी कांग्रेस ने इन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital