देश

Loksabha Elections: अभ‍िषेक बनर्जी को इस विधायक ने दी चुनौती, बोले- उनकी सीट से चुनाव लड़ूंगा और पूर्व सांसद बना दूंगा

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव होने में अभी कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है. ऐसे में सभी सांसद अपनी-अपनी पसंदीता सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे हैं. इस बीच पश्चिम बंगाम में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) के एकमात्र विधायक नौशाद सिद्दीकी ने सीधे तौर पर चुनौती दी है. बता दें कि अभिषेक बनर्जी अभी डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं.

नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि अगर पार्टी मुझे उनकी सीट से चुनाव लड़ने के लिए भेजती है तो मैं डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ूंगा और वहां से मौजूदा सांसद (अभिषेक बनर्जी) को पूर्व सांसद बना दूंगा.

‘मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी तारीफ करता हूं’

ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के नेता नौशाद ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सत्तारूढ़ पार्टी का बड़े पैमाने पर चुनाव संबंधी हिंसा का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ करती है. जैसा कि पंचायत चुनाव में साफ तौर पर दिखी गई थी. अगर वह इस करने में नाकाम होती है तो निश्चित तौर पर नतीजे भी अलग होंगे. उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर बोलते हुए कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करता हूं. अगर टीएमसी गठबंधन इंडिया में नहीं होती तो हम निश्चित तौर पर गठबंधन इंडिया का हिस्सा होते.

यह भी पढ़ें- MP Elections: कौन हैं राजा लखन कुंवर? जिनका PM मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में लगाया जयकारा, कांग्रेस पर भी बोला हमला

कांग्रेस और लेफ्ट के साथ गठबंधन की चिंता नहीं

नौशाद की पार्टी के सूत्रों की माने तो सिद्दीकी का 2024 में डायमंड हार्बर से चुनाव लड़ना तय है, इसके लिए भले ही पार्टी को कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन से समर्थन मिले या नहीं. सिद्दीकी ने पहले ही साफ कर दिया है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और वाम मोर्चा के साथ गठबंधन और समझ के बावजूद, 2024 में ऐसा कोई गठबंधन नहीं होगा. अभिषेक बनर्जी के सीट के AISF  का प्लान मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तरी दिनाजपुर, कूच बिहार, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जैसे लोकसभा क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से अपने प्रत्याशी खड़े करने की योजना बनाई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago