अनिल अंबानी.
Look Out Circular Anil Ambani: देश के बड़े उद्योगपति और रिलायंस धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के ठिकानों पर रेड की थी और उन्हें 5 अगस्त को दिल्ली में ED हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया है. अंबानी के खिलाफ ED 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले की जांच कर रहा है.
पिछले हफ्ते ED ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी कई कंपनियों और व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई मुंबई के 35 स्थानों पर की गई थी, जिसमें 50 कंपनियां और 25 लोग शामिल थे.
मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत जांच
यह छानबीन मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत हो रही है. अनिल अंबानी के खिलाफ LOC जारी होने से उनकी विदेश यात्रा पर रोक लग सकती है. ED की जांच में अनिल अंबानी की भूमिका की जांच की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है. लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद अनिल अंबानी कही भी नहीं जा सकेंगे. के देश छोड़ने पर निगरानी लगाई जा सकती है.
अनिल अंबानी से पूछताछ के लिए समन (Summoned To Anil Ambani)
जांच में पता चला है कि आरएएजी की कंपनियों ने बैंकों से लिए गए कर्ज को दूसरे कामों में इस्तेमाल किया और बैंक अधिकारियों को रिश्वत दी गई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी को 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले की जांच में पूछताछ के लिए बुलाया है. अनिल अंबानी को 5 अगस्त को ईडी हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें: टैरिफ के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की 6 कंपनियों को क्यों किया बैन? जानिए ईरान कनेक्शन
क्या है घोटाले का विवरण?
ईडी की जांच में पता चला है कि यस बैंक ने आरएएजी की कंपनियों को 2017 से 2019 के बीच लगभग 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया था. जांच में यह भी पता चला है कि यस बैंक के प्रमोटरों ने कर्ज देने से पहले पैसे लिए थे. ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरएएजी की कंपनियों ने कर्ज के नियमों का उल्लंघन किया और कर्ज को दूसरे कंपनियों में डायवर्ट किया. इसके अलावा, रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने भी 14,000 करोड़ रुपये का कर्ज घोटाला किया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


