Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में आवारा कुत्तों का आतंक, इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत

दिल्ली के पूँठ गांव में आवारा कुत्ते के काटने से घायल बच्ची की इलाज के अभाव में मौत हो गई. परिजन सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल तक इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन बच्ची को बचाया नहीं जा सका.

delhi dog bite
Edited by Radha Priya

मुकेश राणा दिल्ली

Delhi News: दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र के पूँठ गांव में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ आवारा कुत्ते के हमले ओर काटने के तीन सप्ताह के भीतर एक छोटी बच्ची की मौत हो गई, स्थानीय निवासियों में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर भारी गुस्सा और चिंता है.

पड़ोस में रहने वाली मौसी के घर जा रही थी तभी रास्ते में आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया और शरीर में कई अंगों पर बुरी तरह काटा लिया.

आनन फानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए रोहिणी स्थित अंबेडकर हॉस्पिटल ले गए जहां बच्ची को डॉक्टरों ने रेबीज का इंजेक्शन दे कर वापस घर भेज दिया गया.

कई हॉस्पिटल में इलाज न मिलने पर बच्ची ने तोड़ा दम

घटना के चौथे दिन बच्ची को रेबीज का दूसरा इंजेक्शन दिया गया जिसके तीन चार दिन बाद बच्ची के हाथ में सूजन आ गई परिजनों ने तुरंत डॉक्टरों को बच्ची को दिखाया जहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

जहां डॉक्टरों ने रेबीज के इन्फेक्शन और बुखार बताया संतोषजनक इलाज न मिलने के बाद परिजनों ने राम मनोहर, सफदरजंग जैसे हॉस्पिटल में बच्ची को दिखाया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ.

कई अस्पताल में धक्खे खाने ए के बाद 25 जुलाई की रात पीतम पूरा स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बच्ची को दाखिल किया गया जहां 26 जुलाई तड़के बच्ची ने दम तोड़ दिया.

परिजनों ओर स्थानीय निवासियों में निगम के प्रति गुस्से के साथ साथ बच्चों की सुरक्षा का भय व्याप्त हो गया है लोगो का आरोप है कि दिल्ली नगर निगम आवारा पशुओं ओर कुत्तों के मामले पर चुप्पी साधे बैठा है जिससे ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे है.

आपको बता दे नरेला ज़ोन निगम अंतर्गत क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर अलीपुर इलाके में भी तीन साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह नोच कर घायल कर दिया था.

ये भी पढ़ें- जामिया हमदर्द विवाद: नवनियुक्त रजिस्ट्रार कर्नल ताहिर मुस्तफा के लिए बड़ी चुनौती

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital