Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: इंडियन बैंक के मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज, महिला ने लगाया खाते में हेराफेरी करने का आरोप

इस मामले में महिला ग्राहक ने 4 लाख से अधिक रुपए के निकालने का आरोप लगाते हुए गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इंडियन बैंक के मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया गया है. महिला ने खाते में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है. इसी के साथ पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एटीएम कार्ड एक्टिवेट न होते हुए भी 4 लाख से अधिक रुपए निकाल लिए गए.

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता मनीषा यादव ने इंडियन बैंक की इंदिरानगर शाखा के बैंक मैनेजर व कर्मचारी के खिलाफ गाजीपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. मामले को लेकर पीड़िता ने मीडिया को बताया कि उसके खाते से एटीएम कार्ड के माध्यम के चार लाख से अधिक रुपए निकाल लिए गए, जबकि उनका एटीएम कार्ड एक्टिवेट तक नहीं था. मनीषा गाजीपुर के बसंत बिहार कालोनी में रहती हैं.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: कन्नौज में सपा-भाजपा और मेरठ में आप-भाजपा समर्थक भिड़े, मतदान केंद्र पर बुजुर्ग की मौत, भाजपा विधायक का नाम मतदाता सूची से गायब

बंगलौर में नौकरी करती है पीड़िता

मनीषा ने मीडिया को बताया कि वह बंगलौर में नौकरी करती हैं और उनका बचत खाता इंदिरानगर ए ब्लाक की इंडियन बैंक शाखा में है. मनीषा ने बताया कि उनके खाते में 405447 रुपए बैलेंस था. इस दौरान बैंक मैनेजर ने उनको एटीएम कार्ड जारी किया, लेकिन उसे एक्टिवेट नहीं किया गया था. मनीषा ने घटना की जानकारी देते हुए बताय़ा कि मामला 2022 का है. वह अक्टूबर 2022 में अपने खाते से पैसे निकालने गईं तो पाया कि उनके खाते में मात्र 207 रुपए ही हैं. इस पर वह हैरान रह गईं.

उन्होंने बताया कि इस पर बैलेंस शीट निकलवाई तो पता चला कि किसी अन्य एटीएम कार्ड के माध्यम से कई बार में रुपए निकाले गए. मनीषा ने बताया कि इस पर पहले तो बैंक मैनेजर से ही शिकायत की लेकिन उन्होंने नहीं सुनी. इस पर उन्होंने गाजीपुर थाने व मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली. इस पर कोर्ट ने मंगलवार को गाजीपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. वहीं इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest