Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ में नशेबाजी के बाद जमकर हुई फायरिंग से दहला इलाका, मचा हड़कम्प

Lucknow Crime: लखनऊ के पारा इलाका का मामला. किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद जमकर हुई फायरिंग के बाद दो लोग गम्भीर रूप से घायल.

firing

सांकेतिक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नशेबाजी के बाद दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई, जिससे इलाके में हड़कम्प मच गया. इस घटना में दो के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है. पारा इंस्पेक्टर ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा है कि “गांव में दो गुटों में मारपीट के बीच फायरिंग की बात सामने आई है. घायलों की स्थित सुधरने के बाद पूछताछ की जाएगी. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.”

जानकारी सामने आ रही है कि लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पतौरा गांव में बुधवार देर रात नशेबाजी के चलते दो पक्षों में जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. रात में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. कई राउंड गोली चलने से लोग घरों में दुबक गए.

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान दो युवक घायल हो गए हैं, जिनको पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि गांव के युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसी के बाद लाठी-डंडे चल गए. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई. बताया जा रहा है कि पहले तो शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग घटना स्थल पर एकत्र हो गए लेकिन जैसे ही दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हुई, ग्रामीण अपन-अपने घरों की तरफ भागने लगे. इसी बीच गांव के ही प्रभात और जितेंद्र घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर लहूलुहान हालत में पड़े मिले. उनकी चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल देख पुलिस को सूचना दी.

पढ़ें इसे भी- UP News: होली पर रंग-गुलाल लगाने को लेकर कई इलाकों में चले लाठी-डंडे, अलग-अलग घटनाओं में तीन की हत्या, एक की ससुराल में मौत

मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया. वहीं घटना के विषय में ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है. पुलिस पुरानी रंजिश और नशेबाजी के बिंदु पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

पारा इंस्पेक्टर टीबी सिंह के मुताबिक गांव में दो गुटों में मारपीट के बीच फायरिंग की बात सामने आई है. घायलों की तबियत स्थिर होने पर पूछताछ की जाएगी। घटना पुरानी रंजिश या नशेबाजी के विवाद को लेकर हुई, इसके लिए मारपीट करने वाले लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital