Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ: अब प्लेटफार्म टिकट का दाम 50 रुपये, जानिए कब कम होंगी कीमतें

प्लेटफॉर्म टिकट हुआ और महंगा

त्योहारी सीजन में घर आये मेहमानों को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जाना अब और ज्यादा महंगा हो जाएगा. उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने  एक बार फिर से प्लेटफार्म टिकट के दामों में  20 रुपए का इजाफा कर दिया है. अब रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म टिकट 50 रुपए में मिलेगा. इससे पहले रेलवे ने 2 अक्टूबर को प्लेटफार्म टिकट के दाम को 10 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपए  कर दिया था. हालांकि ये इजाफा 6 नवंबर तक ही लागू किया गया है.

दरअसल, रेलवे ने छठ जैसे त्योहार को देखते हुए भीड़ को काबू करने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए  1 अक्टूबर को 10 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट 30 रुपये का कर दिया था. यह दर 5 नवंबर तक के लिए थी, लेकिन स्टेशन पर बढ़ रही भीड़ और आगामी त्योहारों को देखते हुए 26 अक्टूबर से 6 नवंबर  तक मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों लखनऊ, वाराणसी जंक्शन, बाराबंकी जंक्शन, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर जंक्शन, सुल्तानपुर जंक्शन, रायबरेली, जंघई, भदोही, प्रतापगढ़ एवं उन्नाव पर प्लेटफार्म के टिकट को 50 रुपये प्रतिव्यक्ति कर दिए हैं. ताकि जिसके पास यात्रा का टिकट हो,वही प्लेटफार्म पर आए.इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक भीड़-भाड़ को रोका जा सके.

मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि यात्री सुविधा के तहत मंडल पर प्लेटफार्म टिकट के मूल्य का पुनर्निर्धारण किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं को एक सुनियोजित तरीके से शुरू करने की व्यवस्थाएं अमल में लाई जाएंगी.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital