Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lucknow: शराब तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को UP STF ने दबोचा

यूपी एसटीएफ ने इन लोगों के पास से टाटा इन्ट्रा (डाला) व स्विफ्ट डिजायर में रखे 95 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब भी यूपी एसटीएफ ने बरामद किए हैं.

शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Lucknow: अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को UP STF ने गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से टाटा इन्ट्रा (डाला) व स्विफ्ट डिजायर में रखे 95 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए हैं. ये लोग लखनऊ के रास्ते बिहार शराब ले जा रहे थे. भनक लगते ही एसटीएफ ने तस्करों को दबोच लिया.

तस्करी वाले गिरोह के 04 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 95 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित टाटा इन्ट्रा (डाला) व स्विफ्ट डिजायर बरामद किया गया है. एसटीएफ ने देवेंद्र सिंह, निवासी थानेसर थाना सदर कुरुक्षेत्र हरियाणा, जगजीत, निवासी राजपुर थाना राजपुरा जिला पटियाला पंजाब, कृष्ण, निवासी मोहद्दीनपुर थाना, थाना गंगानगर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश और वीरेंद्र कुमार, निवासी जलालपुर जोरा थाना इस्तिनापुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है.

इन लोगों से एसटीएफ और तस्करी के मामले में और पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों के साथ और कितने लोग इनके गिरोह में शामिल हैं. इसी के साथ ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी का मास्टरमाइंड कौन है? फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें- Lucknow: गले में नींबू-मिर्ची, टमाटर की माला, सिर पर सिलेंडर…महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

ये चीजे की गई हैं बरामद

गिरफ्तार लोगों के पास से एसटीएफ को 95 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू, मेक डावेल नम्बर वन व्हिस्की) के साथ ही एक टाटा इन्ट्रा (डाला), यूपी 19 टी0 9588 व एक स्विफ्ट डिजायर पीबी 65 बीडी 6262 व चार मोबाइल फोन, के साथ तीन जाली दस्तावेज आरसी इंश्योरेंस, दो कूट रचित रचित नंबर प्लेट और दो नंबर प्लेट चेंज करने वाली सुम्मी भी बरामद हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital