Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुहागरात के बाद पड़ोसी की छत से फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’! CCTV में कैद हुई पूरी कहानी, जेवर लेकर भागने का आरोप

Luteri Dulhan Case: ग्वालियर में शादी के अगले ही दिन दुल्हन के घर से फरार होने का मामला सामने आया है, जिसे लेकर दूल्हे ने जेवर लेकर भागने का आरोप लगाया है. पड़ोसी की छत से निकलती कथित दुल्हन CCTV में कैद हुई, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.

Luteri Dulhan Case

Luteri Dulhan Case

Luteri Dulhan Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने और दुल्हन की विदाई के महज कुछ घंटों बाद ही नई नवेली दुल्हन कथित तौर पर घर से फरार हो गई. दूल्हे और उसके परिवार का आरोप है कि दुल्हन घर में रखे शादी के जेवरात लेकर भागी है. पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है, जिसमें एक महिला तड़के सुबह पड़ोसी की छत के रास्ते जाते हुए दिखाई दे रही है.

सुहागरात के बाद पड़ोसी की छत से फरार हुई ‘लुटेरी दुल्हन’

मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित सिंधिया नगर का है. यहां रहने वाले जितेंद्र जोशी की शादी मुरैना जिले के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी से 28 जून को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी. 29 जून को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची, जहां परिवार ने उसका स्वागत किया. लेकिन शादी की पहली रात के बाद 30 जून की सुबह करीब 4 बजे दुल्हन कथित तौर पर घर से निकल गई.

 

दूल्हे जितेंद्र जोशी के अनुसार, सुबह जब उनकी नींद खुली तो दुल्हन कमरे में नहीं थी. परिवार ने पूरे घर और आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दुल्हन अकेले पड़ोसी की छत के रास्ते जाती हुई दिखाई दी. दूल्हे का आरोप है कि वह घर से शादी के जेवर भी अपने साथ ले गई.

दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार पर लगाया मारपीट का आरोप

घटना के बाद पीड़ित परिवार विश्वविद्यालय थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दुल्हन अपने मायके पहुंच चुकी है. बाद में दुल्हन अपने परिजनों के साथ थाने भी पहुंची. दूल्हे के परिवार का आरोप है कि थाने में दुल्हन पक्ष के लोगों ने उनके माता-पिता के साथ मारपीट करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया.

यह भी पढ़ें: गोगा माहड़ी स्थल पर ‘मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित’ पोस्टर से विवाद, सुधार सभा ने बताई वजह

दुल्हन पहले भी कर चुकी है ऐसा काम- दूल्हे ने लगाया आरोप

दूल्हे के परिवार ने आरोप लगाया है कि यह पूरी घटना प्री प्लानिंग है. उनका दावा है कि दुल्हन और उसके परिजन पहले भी अन्य परिवारों के साथ इसी तरह की कथित धोखाधड़ी कर चुके हैं और शादी के नाम पर लोगों को फंसाकर जेवर व नकदी लेकर फरार हो जाते हैं. परिवार ने दुल्हन, उसके माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, ग्वालियर के सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital