देश

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP के उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट सामने आई, नरेंद्र तोमर समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को मिली टिकट

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फिर अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए हैं. इस बार पार्टी ने अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. इस लिस्‍ट में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का भी नाम है, यानी उनको भी विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. वह मध्य प्रदेश की दिमनी सीट से चुनाव लड़ेंगे.

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पार्टी द्वारा घोषित किए गए 39 उम्मीदवारों में कई सांसद भी शामिल हैं. वहीं, तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने जिन सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है, उनमें कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद पटेल, गणेश सिंह, राकेश सिंह, रीति पाठक और सांसद उदयप्रताप सिंह शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी टिकट मिला

मध्य प्रदेश में फायर-ब्रांड नेता माने जाने वाले कैलाश विजयवर्गीय को भी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल वह बीजेपी महासचिव हैं. उनके अलावा सतना से भाजपा के सांसद गणेश सिंह सतना सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. सीधी से सांसद रीति पाठक सीधी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तरह केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी टिकट मिला है. उनको निवास विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को भी टिकट मिला है. वो नरसिंहपुर से चुनाव लड़ेंगे.

यह भी पढ़िए: AIADMK ने तोड़ा BJP से नाता, NDA से अलग होने का किया ऐलान, क्या I.N.D.I.A. का हिस्सा होगी जयललिता की पार्टी?

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

21 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago