देश

PM मोदी ने किया दिल्ली में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण, बोले- ‘उनका और मेरा जीवन रेल की पटरी से जुड़ा..’

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्‍ली के सामने बने पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी स्‍पीच में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भी रेल की पटरी से जुड़ा हुआ था, मेरा जीवन भी रेल की पटरी से जुड़ा हुआ है. मोदी ने कहा, ”कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का हमारा सेवा अभियान ही सच्ची धर्मनिरपेक्षता है.”

बता दें कि सोमवार (25 सितंबर) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय साल 1916 में मथुरा में जन्मे थे. वह राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे. उनके बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्‍ली के दीन दयाल उपाध्याय पार्क में कहा- ”ये दीन दयाल उपाध्याय पार्क है और सामने भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय है. उन्हीं के रोपे हुए बीज से आज बीजेपी वट वृक्ष बन चुकी है.”

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, ”ये प्रतिमा हमें हमारे अंत्योदय के संकल्प की याद दिलाती रहेगी. हमें देश में राजनीतिक शुचिता को हमेशा बनाए रखना है. मैं उनके चरणों में नमन करता हूं.” मोदी ने आगे बोले, ”दीनदयाल जयंती से पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ है. राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के बिना डेमोक्रेटिक इंटिग्रिटी की बात नहीं कर सकते हैं. यह हमारी वैचारिक जीत भी है.”

यह भी पढ़िए: AIADMK ने तोड़ा BJP से नाता, NDA से अलग होने का किया ऐलान, क्या I.N.D.I.A. का हिस्सा होगी जयललिता की पार्टी?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं की उचित भागीदारी के बिना हम समावेशी समाज, लोकतांत्रिक एकीकरण की बात नहीं कर सकते. पीएम मोदी ने कहा, ‘हमारी सरकार महिला-हित में फैसले ले रही है.’ भाजपा के सोशल मीडिया हैंडिल पर बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल और राजस्थान के जयपुर में रैलियों को संबोधित करने के बाद आज जब दिल्ली पहुंचे तो उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

12 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

13 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

23 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

32 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

1 hour ago