झारखंड में माओवादियों का अटैक
Latehar Jharkhand News: झारखंड राज्य में आज लातेहार-रांची जिला के सीमांत में चंदवा व मैक्लुस्किगंज थानाक्षेत्र के निकट बवाल मच गया. यहां सोमवार की देर शाम माओवादियों ने थर्ड रेलवे लाइन निर्माण-कार्य साइट पर हमला करके जमकर कोहराम मचाया. माओवादियों ने साइट पर आग लगा दी.
संवाददाता ने बताया कि माओवादियों ने उस जगह हमला किया है, जहां KEC कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर VV इंफ्रा द्वारा निर्माण-कार्य किया जा रहा था. उससे माओवादी खफा थे. सोमवार, 25 सितंबर की देर शाम हथियारों से लैस माओवादियों ने हमला कर दिया. उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से लूटपाट की. उनके मोबाइल छीन लिए. उसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट भी की.
हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने वहां एक डंपर, एक पोकलेन, एक हाइवा और एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया. इस हमले के बाद वाहनों में लगी आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं. जान बचाने के लिए वहां कार्यरत कर्मियों में भगदड़ मच गई, अब पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल की ओर कूच कर चुकी है.
CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…
Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…
IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…
Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…
Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…