देश

Madhya Pradesh: ‘नीच जाति हो’ कहकर प्रसाद फेंककर दिया, सीधी के बाद अब सतना में दलितों से दुर्व्यवहार

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी पर पेशाब करने की घटना के बाद अब सतना में दलित परिवार से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है. यहां सेमरा गांव में दो लोगों ने दलितों को पंगत में खाना खाने से रोक दिया गया. आरोपियों ने यह कहकर प्रसाद दूर से फेंक दिया कि ‘नीच जाति से हो’. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि पूरा मामला मामला सतना के अमदरा थाने के सेमरा गांव का है. गुरुपूर्णिमा के दिन 4 जुलाई को महाप्रसाद का आयोजन किया गया था. जिसके लिए पूरे गांव से चंदा और अनाज लिया गया था. यहां तक की दलित परिवार ने भी अपना अपना चंदा दिया था. वहीं समिति ने दलितों को भी सह परिवार बुलाया था.

पीड़ितों का आरोप है कि इस आयोजन में पीड़ित दलित परिवार भी पहुंचा था, लेकिन उन्हें प्रसाद खाने से मना कर दिया गया और प्रसाद भी जमीन पर फेंककर दिया. गांव के दो युवक बबलू कुशवाहा और रामभजन यादव ने दलित परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy Case: ED ने मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी समेत अन्य की 52 करोड़ की संपत्ति को किया जब्त

‘दलित हो, इसलिए यहां खाना नहीं खा सकतीं’

पीड़ित दलित महिला ने आरोप लगाया कि वो मंदिर में खाना खाने गई थी. इस दौरान बबलू और रामभजन ने पंगत में बैठने से इंकार कर दिया. जब इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा कि, “तुम नीच जाति की हो. इसलिए यहां बैठकर खाना नहीं खा सकती. इसके बाद फेंककर प्रसाद दिया.” वहीं अन्य पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि हमारे साथ पिछले कई सालों से इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है. उन्हें यहां मंदिर में खाने और पीने नहीं दिया जाता है. यहां तक की बच्चों को भी भगा दिया जाता है.” वहीं दलित पीड़ितों ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी और कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

पुलिस ने बताया कि, “घटना 4 जुलाई की है. दलित परिवार की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट और अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago