स्क्रीन देखते ही सिरदर्द? जानें आई स्ट्रेन की असली वजह और बचाव
मनीष सिसोदिया (फोटो- फाइल)
Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया और कई अन्य आरोपियों की कुल 52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कुर्क किया है. ईडी के मुताबिक, धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत 7.29 करोड़ रुपये की अन्य अचल संपत्तियों को कुर्क करने के लिए एक अस्थायी आदेश जारी किया गया है, जो कि मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी के नाम हैं. इसके साथ ही राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा की संपत्ति (जमीन और फ्लैट) शामिल है. इस अटैचमेंट में 44 करोड़ 29 लाख रुपये की कैश और चल संपत्ति है.
ED ने एक बयान में कहा कि कुर्क की गई संपत्ति में मनीष सिसोदिया की बैंक में जमा 11.49 लाख रुपये की राशि सहित, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड (16.45 करोड़ रुपये की राशि) और अन्य सहित 44.29 करोड़ रुपये की चल संपत्ति भी शामिल है. ईडी ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति का कुल मूल्य 52.24 करोड़ रुपये है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दरक रहे पहाड़, देखिए कैसे हाईवे पर अचानक गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बची कार
दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में ईडी और सीबीआई ने मार्च में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. ED और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंडिया (CBI) ने आरोप लगाया गया है कि 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कुछ शराब डीलरों का पक्ष लिया गया, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. हालांकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी इन आरोप को खारिज करती रही है. इसके बाद इस नीति को रद्द कर दिया गया और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जांच की सिफारिश की जिसके बाद ईडी ने PMLA के तहत मामला दर्ज किया.
Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…
वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…
Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…
Kavya Maran Wedding: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के बीच सोशल मीडिया पर…
गोंडा में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मीडिया से बात करते हुए सतुआ बाबा…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सभी 14 आरोपियों…