Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan Elections: प्रत्याशियों की दूसरी सूची से भी चौंकाएगी BJP! कई सांसदों को मैदान में उतारने का प्लान

Rajastha BJP Second List: बीजेपी ने अपनी लिस्ट में सांसद राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, भागीरथ चौधरी और देवजी पटेल को टिकट दिया है.

Rajasthan Election

जेपी नड्डा और वसुंधरा राजे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी कई बड़े फैसले ले रही है. इसका असर टिकट बंटवारे पर भी दिख रहा है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में ही कई मंत्री और सांसदों को मैदान में उतार दिया है. वहीं अब अपनी अगली सूची के लिए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम राजस्थान बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक लेंगे. यह बैठक टिकट बंटवारे को लेकर काफी अहम मानी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, पार्टी अगली सूची के लिए कई और सांसदों को मैदान में उतार सकती है. जो केंद्रीय मंत्री भी हैं.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी काफी सोच समझ कर कदम रख रही है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी राजस्थान में सबसे ज्यादा मजबूत है. वहीं सर्वे में भी पार्टी को यहां आसानी से जीत मिलते हुए दिखाया गया है.

पहली सूची में इन दिग्गज नेताओं के नाम

राजस्थान चुनाव में 25 नवंबर को मतदान होना है. बीजेपी ने अपनी लिस्ट में सांसद राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, नरेंद्र कुमार, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, भागीरथ चौधरी और देवजी पटेल को टिकट दिया है. इन नामों को देखकर ही ऐसा लगता है कि पार्टी राज्य में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है. बीजेपी ने अभी तक पहली सूची में 41 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

यह भी पढ़ें- गहलोत साहब और मेरे बीच प्यार देख बीजेपी के पेट में हो रहा दर्द- सचिन पायलट का पलटवार

दिल्ली में होने जा रही इस बैठक में जेपी नड्डा के अलावा राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, राजस्थान चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, राजस्थान प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद है. इसके अलावा प्रदेश के कई और वरिष्ठ नेता भी दिल्ली बैठक में शामिल हुए हैं.

उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हो रही बैठक में कई बड़े नेताओं को प्रत्याशी बनाया जा सकता है. सभी के नामों पर सोच विचार किया जा रहा है. वहीं इस बैठक वसुंधरा राजे भी शामिल हुई तो देखना होगा कि उनके कितने करीबी नेताओं को टिकट मिलता है, क्योंकि पिछली बार उनके कई करीबियों के टिकट को काटा गया था. बता दें कि राजस्‍थान में सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी. पार्टी ने पहली सूची में 41 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital