Bharat Express DD Free Dish

सियासत में सुरों की रानी! विधायक बनने के बाद कितनी होगी मैथिली ठाकुर की आमदनी? गायकी और विधायकी की कमाई का गणित

लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर राजनीति में कदम रखने के बाद अब MLA बनने की ओर तेज़ी से बढ़ रही हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि उनकी गायकी से होने वाली करोड़ों की कमाई और विधायकी की सैलरी में कितना अंतर है.

Maithili Thakur Election Result

Maithili Thakur Election Result: आज बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने वाला है और सुबह से ही मतगणना जारी है. जैसे-जैसे वोट काउंटिंग आगे बढ़ रही है, लोग उतने ही उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. इस बार के चुनाव में कई सीटें काफी खास मानी जा रही हैं. कुछ सीटों पर नए चेहरे तो कुछ पर एंटरटेनमेंट जगत से जुड़े चेहरे देखने को मिले हैं. इन्हीं में से एक हैं जानी-मानी गायिका मैथिली ठाकुर, जो बीजेपी की प्रत्याशी बनकर अलीनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरी हैं.

मैथिली ने इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव के जरिए राजनीति में कदम रखा है. वहीं लोगों के मन में उनके बारे में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, क्या वे अपनी गायिकी की लोकप्रियता को वोटों में बदल पाएंगी? और अगर ऐसा हो भी जाता है, तो विधायक बनकर उनकी कमाई कितनी होगी? क्या यह कमाई उनके स्टेज शोज से ज्यादा होगी या कम? चलिए, पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं.

राजनीति में पहली बार एंट्री

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की काउंटिंग सुबह से लगातार जारी है. जैसे-जैसे 243 विधानसभा सीटों के रुझान सामने आ रहे हैं, अलीनगर सीट लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई है. दरभंगा जिले की यह सीट राजनीतिक संघर्ष के कारण नहीं, बल्कि मैथिली ठाकुर की मौजूदगी की वजह से सुर्खियों में है.

बीजेपी द्वारा मैथिली को टिकट देना उनके फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला फैसला था, क्योंकि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. दूसरी ओर, आरजेडी ने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाते हुए अपने अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा को मैदान में उतारा है. इससे यह मुकाबला और भी कड़ा व रोमांचक हो गया है.

क्या वोटों में बदलेगी मैथिली की लोकप्रियता?

रुझानों में बीजेपी 130 के करीब सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और एनडीए भी मजबूत दिखाई दे रहा है. इसी बीच बड़ा सवाल यही है क्या मैथिली ठाकुर की प्रसिद्धि उन्हें जीत तक पहुंचा पाएगी? क्या उनका संगीत करियर उन्हें अलीनगर में राजनीतिक फायदा देगा? इसी बहस के बीच सोशल मीडिया पर एक और तुलना तेजी से वायरल हो रही है, स्टेज शो की कमाई बनाम MLA की सैलरी.

ये भी पढ़ें- महुआ सीट से पीछे चल रहे हैं तेज प्रताप यादव, रुझानों में बड़ा झटका

गायिकी से करोड़ों की कमाई

मैथिली ठाकुर आज के समय की सबसे लोकप्रिय युवा गायिकाओं में से एक हैं. देश हो या विदेश, उनके लाइव शो की जबरदस्त डिमांड रहती है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह हर महीने करीब 12 से 15 स्टेज शो करती हैं, और एक शो के लिए उन्हें लगभग 5 से 7 लाख रुपये तक मिलते हैं.

ऐसे में उनकी महीने की कमाई आसानी से 60 से 80 लाख रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि सालभर की आय करीब 7 से 9 करोड़ रुपये के बीच होती है. यानी कहने का मतलब ये है कि गायिकी ने उन्हें सिर्फ नाम और पहचान ही नहीं, बल्कि बहुत मजबूत आर्थिक आधार भी दिया है.

MLA बनने पर कितनी मिलेगी सैलरी?

अगर कमाई की तुलना करें तो MLA की सैलरी और मैथिली ठाकुर की आय में जमीन–आसमान का फर्क है. बिहार में एक विधायक को करीब 50 हजार रुपये बेसिक सैलरी मिलती है, इसके साथ 55 हजार क्षेत्रीय भत्ता, 40 हजार PA भत्ता, 15 हजार स्टेशनरी और हर बैठक के लिए 3 हजार रुपये अलग से.

कुल मिलाकर एक MLA की महीने भर की कमाई करीब 1.40 से 1.50 लाख रुपये बैठती है. लेकिन असली ताकत सिर्फ सैलरी में नहीं, बल्कि उन सुविधाओं में होती है जो पद के साथ मिलती हैं, जैसे सरकारी बंगला, सुरक्षा, रियायती बिजली-पानी, हवाई और रेल यात्रा के कूपन, मेडिकल सुविधाएं, गाड़ी का लोन और बाद में पेंशन. फिर भी साफ है कि अगर सिर्फ पैसों की बात करें, तो MLA की कमाई मैथिली के स्टेज शो की तुलना में बहुत ही कम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read