Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: सीएम योगी की कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले, जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट हुआ अब राजकीय विश्वविद्यालय, 50 प्रतिशत सीटे ही होंगी दिव्यांगों के लिए आरक्षित

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई, ज‍िसमें 33 प्रस्ताव पास हुए हैं. 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है.

बैठक करते सीएम (फाइल फोटो)

UP News: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में प्रदेश के हित में कई बड़े फैसले लिए गए हैं. इस मौके पर 33 प्रस्तावों को कैबिनेट पास हुए हैं. इसी के साथ जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट अब राजकीय विश्वविद्यालय हो गया है तो वहीं महात्मा बुद्ध कृषि एवं कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुशीनगर का प्रस्ताव भी पास हुआ है. साथ ही 29 जून को भामाशाह की जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ है.

इस तरह से अब जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय चित्रकूट को उत्तर प्रदेश जगत गुरु राम भद्राचार्य विकलांग राज्य विश्वविद्यालय कहा जाएगा. कुलपति जगद्गुरु रामभद्राचार्य आजीवन कुलाधिपति रहेंगे उनके बाद राज्यपाल कुलाधिपति होंगे. इसी के साथ वृक्षारोपण अभियान 2023 में प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है. साथ ही 6 जनपदों में वायबिलिटी कैप फंड के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है. इसी के साथ जनपद कौशांबी में इंट्रो इस्राइल एक्सीलेंस ऑफ फ़ूड के स्थापना के लिए भूमि स्थानांतरण का प्रस्ताव भी पास किया गया है. इसी के साथ नई टाउनशिप स्थापना नीति के संबंध में भी प्रस्ताव पास हुआ है.

ये भी पढ़ें- यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खुले में मांस की खरीद-बिक्री पर लगी रोक, बकरीद को लेकर भी योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

इसी के साथ प्रयागराज विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तन करके राजेंद्र प्रसाद विश्वविद्यालय कर दिया गया है. इसका भी प्रस्ताव पास हुआ है. मेजर ध्यानचंद्र स्टेट स्पोर्ट यूनिवर्सिटी के स्थापना के संबंध में प्रस्ताव पास हुआ है. साथ ही संस्कृत अशासकीय महाविद्यालयों में मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए जो भी आकलन आएगा उसका 95% सरकार वहन करेगी व 5% मैनेजमेंट वहन करेगा. इसका भी प्रस्ताव पास हुआ है. मुख्यमंत्री सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा का प्रस्ताव भी पास हुआ है. इसके तहत 5 लाख तक की वित्तीय सेवा प्राप्त होगी. 18 से 60 साल के उद्यमी कर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा का प्रस्ताव भी पास हुआ है और मथुरा चीनी मील का पुनः चलाये जाने के प्रस्ताव भी पास हुआ है.

प्रस्ताव देखें एक नजर में

कुशीनगर में राज्य कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव पास हुआ है. विश्वविद्यालय 390 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा. 750 करोड़ रुपये का व्ययभार प्रस्तावित है.

एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत कौशांबी जिले की सिराथू तहसील के कोखराज गांव में इंडो इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट की स्थापना का प्रस्ताव भी पास हुआ है. 9 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसे विकसित किया जाएगा. 6.51 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

मेरठ में स्थापित किए जा रहे खेल विश्वविद्यालय का नामकरण हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर करने का प्रस्ताव पास हुआ है.

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगरा और मथुरा में हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन के लिए पीपीपी मोड पर हेलीपोर्ट को विकसित करने का भी प्रस्ताव पास किया गया है.

मथुरा के छाता क्षेत्र में वर्ष 2009 से बंद पड़ी चीनी मिल को सरकार फिर चालू करेगी. इसके चालू होने के बाद प्रदेश को काफी राहत मिलेगी.

वहीं अशासकीय सहायताप्राप्त संस्कृत विद्यालयों के जीर्णोद्धार, मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार अब 95 प्रतिशत तक धनराशि देगी तो प्रबंध तंत्र को सिर्फ 5% धनराशि उपलब्ध करानी होगी. जबकि अभी तक दोनों के लिए 50-50 प्रतिशत धनराशि देने की व्यवस्था की गई थी. इससे भी विद्यालय जिम्मेदारों को खासी राहत मिलेगी.

केंद्र सरकार की वायबिलिटी गैप फंडिंग योजना के अंतर्गत प्रदेश के छह असेवित जिलों – बागपत, महोबा, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज और हमीरपुर में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का प्रस्ताव भी पास हुआ है. इससे जिले व आस-पास के विद्यार्थियों को खासी राहत मिलेगी.

अब सामान्य छात्रों को भी मिलेगा प्रवेश

बता दें कि चित्रकूट में स्थापित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय अब राजकीय विश्वविद्यालय हो जाएगा. इसके बाद अब उत्तर प्रदेश जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राजकीय विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा इसी के साथ अब सामान्य विद्यार्थियों का भी प्रवेश हो सकेगा. अभी तक इस विश्वविद्यालय में दिव्यांगों को शत-प्रतिशत प्रवेश मिलता था लेकिन अब राजकीय विश्वविद्यालय बनने के बाद इसमें दिव्यांगों के लिए 50% सीटें आरक्षित रहेंगी, शेष सीटों पर सामान्य छात्रों को प्रवेश मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital