Bharat Express DD Free Dish

‘गांधी, नेहरू और पटेल पर केस करो..’, खड़गे के ‘झन्नाटेदार’ बयान से मची सियासी खलबली

Mallikarjun Kharge on Vande Mataram: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ गाने को लेकर हुए विवाद पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने BJP को खुली चुनौती दी है. खड़गे ने कहा कि अगर यह 90 साल पुरानी परंपरा गुनाह है, तो बापू और पटेल पर मुकदमा करो.

Mallikarjun Kharge on Vande Mataram In Goa Bharat Express

मल्लिकार्जुन खड़गे @INCIndia

Mallikarjun Kharge on Vande Mataram: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर शुरू हुआ सियासी संग्राम अब चरम पर पहुंच गया है. बीजेपी के लगातार हमलों और ‘अपमान’ के आरोपों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी खामोशी तोड़ते हुए बेहद आक्रामक पलटवार किया है. खड़गे ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि कांग्रेस पिछले 90 सालों से वही राष्ट्रगीत गा रही है, जो महात्मा गांधी और सरदार पटेल गाते थे. उन्होंने यहां तक कह दिया कि क्या अब देश की परंपराएं मोदी और शाह के हिसाब से तय होंगी?

‘तो गांधी, नेहरू और पटेल पर केस करो’ (Mallikarjun Kharge on Gandhi Neharu Over Vande Mataram)

मीडिया से बात करते हुए खड़गे ने बीजेपी को खुली चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रगीत का वही हिस्सा गाया है, जिसे महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल गाते थे. यहां तक कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी और 12 साल तक मुख्यमंत्री रहते हुए खुद नरेंद्र मोदी ने भी यही गाया है. अगर ये गुनाह है, तो जाओ गांधी जी, नेहरू जी और पटेल जी पर केस दर्ज कर दो.

2027 चुनाव का फूंका बिगुल (Mallikarjun Kharge Program)

गोवा में सत्तारूढ़ बीजेपी पर ‘विधायकों को अगवा कर सरकार बनाने’ का गंभीर आरोप लगाते हुए खड़गे ने 2027 के विधानसभा चुनावों का भी शंखनाद कर दिया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि स्थानीय सरकार डराने और दबाने की कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी और बीजेपी की ये साजिशें कभी सफल नहीं होंगी.

ये भी पढ़ें: यूपी-पंजाब-गुजरात में BJP का बड़ा बदलाव, तावड़े को उत्तर प्रदेश तो पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी; तीसरा कौन?

खड़गे के इस ‘ऑल-आउट अटैक’ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस अब बीजेपी के किसी भी वैचारिक हमले का जवाब बैकफुट पर रहकर नहीं, बल्कि फ्रंटफुट से देने के मूड में है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read