Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अभी जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, इस डेट तक अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि हम 4 जून के बाद कि घटनाक्रम की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देंगे.

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया.

Manish Sisodia: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. बता दें कि आज मनीष सिसोदिया की सीबीआई के मामले में न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कहा कि जांच लगभग पूरी हो गई है.

ईडी इस मामले में सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूमिका की जांच की जा रही है. सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि हम 4 जून के बाद कि घटनाक्रम की जानकारी सुप्रीम कोर्ट को देंगे, जिसके चलते हमें अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा. सीबीआई ने कोर्ट को यह भी बताया कि सिर्फ केजरीवाल की भूमिका की जांच अभी चल रही है. बाकी सभी आरोपियों के मामले में जांच पूरी हो गई है.


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में अब यूट्यूब, फेसबुक-इंस्टाग्राम… सब पर सरकार लगाने जा रही है बैन; चौंकाने वाली वजह आई सामने


सीबीआई के वकील ने कोर्ट से यह भी कहा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में चार्जशीट को लेकर जो बयान दिया था, वह बयान केजरीवाल को छोड़कर बाकी आरोपियों के लिए था. बता दें कि मनीष सिसोदिया की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि ईडी और सीबीआई की ओर से तीन जुलाई तक दिल्ली शराब नीति मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल कर दिया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में ईडी और सीबीआई द्वारा अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के बाद मनीष सिसोदिया अपनी जमानत याचिकाओं पर विचार के लिए फिर से आग्रह कर सकते है.

बता दें कि ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी, बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital