Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

झारखंड में माओवादियों का हमला, लातेहार थर्ड रेलवे लाइन कंस्ट्रक्शन साइट पर लगाई आग, कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा

लातेहार-रांची जिला के सीमांत में चंदवा व मैक्लुस्किगंज थानाक्षेत्र के बीच चट्टी नदी के पास माओवादियों ने थर्ड रेलवे लाइन निर्माण कार्य साइट पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया.

Latehar Jharkhand

झारखंड में माओवादियों का अटैक

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Latehar Jharkhand News: झारखंड राज्य में आज लातेहार-रांची जिला के सीमांत में चंदवा व मैक्लुस्किगंज थानाक्षेत्र के निकट बवाल मच गया. यहां सोमवार की देर शाम माओवादियों ने थर्ड रेलवे लाइन निर्माण-कार्य साइट पर हमला करके जमकर कोहराम मचाया. माओवादियों ने साइट पर आग लगा दी.

संवाददाता ने बताया कि माओवादियों ने उस जगह हमला किया है, जहां KEC कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर VV इंफ्रा द्वारा निर्माण-कार्य किया जा रहा था. उससे माओवादी खफा थे. सोमवार, 25 सितंबर की देर शाम हथियारों से लैस माओवादियों ने हमला कर दिया. उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से लूटपाट की. उनके मोबाइल छीन लिए. उसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट भी की.

हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने वहां एक डंपर, एक पोकलेन, एक हाइवा और एक स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया. इस हमले के बाद वाहनों में लगी आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं. जान बचाने के लिए वहां कार्यरत कर्मियों में भगदड़ मच गई, अब पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस घटनास्थल की ओर कूच कर चुकी है.

यह भी पढ़िए: योगी सरकार ने किया था ऐलान— यूपी पुलिस में 62 हजार पदों पर भर्ती निकालेंगे, लेकिन फिर इस ‘कंपनी’ के चक्कर में फंस गई यूपी पुलिस भर्ती



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital