Congress President farmers sit on protest.
Congress President sit on protest: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में हो रही परेशानियों को लेकर किसान धरने पर हैं. उनके धरना प्रदर्शन को कांग्रेस का खूब समर्थन मिला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कल 7 मई को किसान सत्याग्रह आंदोलन के तहत हाइवे जाम करने जा रहे हैं.
पिछली रैली में दी थी चेतावनी
मध्यप्रदेश में किसानों के मुद्दे पर सियासत गरमाई हुई है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान किया है. कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस धरने को लेकर पहले ही सरकार को चेतावनी दे दी थी. पिछली किसान रैली में अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि अगर किसानों के साथ हो रही नाइंसाफी को तुरंत नहीं रोका गया, तो कांग्रेस 7 मई को आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (जो मध्य प्रदेश से होकर गुजरात के लिए जाता है) को किसानों के साथ जाम करेगी.
बीजेपी का पलटवार
इस बीच कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, “कांग्रेस ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया. उनके समय न उचित मूल्य पर खरीदी होती थी, न ही किसानों को सम्मान निधि मिलती थी. अब बीजेपी किसानों से खरीदी भी कर रही हे, सम्मान निधि भी दे रही है. इससे बाजार में भी गेहूं के दाम में बढ़ोतरी हुई है. कांग्रेस को आंदोलन नहीं, किसानों से माफी मांगना चाहिए.”
कल सड़क पर उतरेंगे किसान
कांग्रेस कल 7 मई सुबह 11 बजे से एबी रोड नेशनल हाईवे पर ‘सड़क सत्याग्रह’ करेगी. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने गेहूं खरीदी को लेकर किसानों से वादा निभाया नहीं. 2700 रुपये प्रति क्विंटल का वादा करने वाली सरकार अब 2625 रुपये में खरीदी कर रही है. वहीं उत्पादन और खरीदी के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर बताया जा रहा है.
कांग्रेस नेता पटवारी ने कहा कि सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन खरीदी की बात कही है. जबकि उत्पादन ज्यादा हुआ है, ऐसे में किसान व्यापारी को गेहूं बेचने को मजबूर है. अब सरकार को कम दम पर बाहर गेहूं बेचने वाले किसानों को भावांतर की राशि देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: 19 मई को 4 राज्यों के सीएम के साथ सजेगा दरबार, नक्सलवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोकने आ रहे अमित शाह?
CM मोहन यादव से की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और आम जनता को परेशान नहीं किया जाएगा. लेकिन 45 डिग्री की गर्मी में किसान अपने हक के लिए सड़क पर बैठने को मजबूर हैं. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान करने की मांग की है. और इस आंदोलन को ‘किसान सत्याग्रह’ बताया है. जिससे किसानों की आवाज प्रदेश से लेकर दिल्ली तक पहुंचाई जाएगी. आंदोलन को लेकर पीसीसी में बैठकों का दौर जारी है. आंदोलन की रणनीति तैयार की जा रही है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



