Bharat Express DD Free Dish

सावधान! कहीं आपकी जेब में भी तो नहीं है ‘फर्जी नोट’, मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में बड़ा खुलासा

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट की जांच के दौरान 4.63 लाख रुपये के जाली नोट मिले हैं. 10 से 500 रुपये तक के नकली नोट बरामद होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे 186 शाखाएं जांच के दायरे में आ गई हैं.

Fake Currency Worth 4 Lakh Found in Meerut Axis Bank Currency Chest
Edited by Vaibhav Gupta

Axis Bank Counterfeit Currency: सहारनपुर के बाद अब उत्तर प्रदेश के मेरठ में बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जब जमा नकदी की जांच हुई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. वहां करीब 4.63 लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं. करेंसी चेस्ट से इतनी बड़ी रकम में नकली नोट मिलने की खबर फैलते ही बैंक अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक में हड़कंप मच गया है.

10 रुपये से लेकर 500 तक के जाली नोट

यह पूरा मामला मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक का है. इसकी जानकारी बरामद किए गए नकली नोटों में लगभग हर मूल्य वर्ग के नोट शामिल हैं. इनमें 10 रुपये के छोटे नोटों से लेकर 100, 200 और 500 रुपये तक के जाली नोट पाए गए हैं.

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 के बीच करेंसी चेस्ट में आई नकदी की ऑडिट जांच की जा रही थी.

इसी चेकिंग के दौरान इन जाली नोटों को पकड़ा गया. बैंक मैनेजर सरताज सिंह की लिखित शिकायत के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है.

जांच के दायरे में 186 बैंक शाखाएं

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स बैंक की अंदरूनी प्रणाली की पड़ताल कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस मुख्य करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की लगभग 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं, जहां से रोजाना भारी मात्रा में कैश जमा करने के लिए भेजा जाता है. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती यह पता लगाना है कि यह जाली नोट किस शाखा के जरिये मुख्य चेस्ट तक पहुंचे.

नकली नोटों के रैकेट का पता लगा रही पुलिस

पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि यह किसी आम ग्राहक की अनजाने में की गई गलती है या इसके पीछे जाली नोट छापने वाले किसी बड़े संगठित गिरोह की साजिश है. बैंक में नकदी जमा करने की प्रक्रिया, रजिस्टर रिकॉर्ड्स और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जाली नोटों के असली सोर्स और इस फर्जीवाड़े में शामिल लोगों का सच सामने आ पाएगा.

क्या था सहारनपुर का मामला?

बता दें कि इसके पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. यह मामला भी अभी हाल ही का है जहां, सहारनपुर के पंजाब नेशनल बेंक के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों को बरामद किया गया था.

अब एक्सिस बैंक इस मामले ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बैंको की सुरक्षा व्यवस्था और कैश स्क्रूटनी प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर दिया है.

यह भी पढ़ें:  क्या जेल जाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार? जानिए विपक्ष की गिरफ्तारी मांग पर क्या कहता है कानून

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read