Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मेरठ में अवैध कारतूस सप्लाई करने वाले वाले गिरोह का भंडाफोड़ , गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

मेरठ पुलिस ने अवैध कारतूस सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार और एक जेल में. गिरोह का कनेक्शन नीरज बवाना गैंग से होने की आशंका, 250 से अधिक कारतूस बरामद.

Meerut police
Edited by Akansha

मेरठ पुलिस ने अवैध रूप से कारतूस सप्लाई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. लालकुर्ती थाना पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. जबकि गिरोह के चार सदस्य अभी फरार हैं और एक जेल में है. पुलिस ने उनके पास से 250 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि इनका दिल्ली के नीरज बवाना गैंग से भी संबंध हो सकते हैं. जिसकी जांच की जा रही है. गिरोह का पकड़ा गया मुख्य सदस्य मदरसे में हाफिज की पढ़ाई कर रहा है.

मेरठ पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार

मेरठ के SP सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान के तहत लालकुर्ती थाना क्षेत्र में की गई, जिसमें पुलिस ने शारिब, हैदर एवं उवैद को अवैध कारतूस एवं अन्य सामान के गिरफ्तार किया , पुलिस ने कहा कि इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि शारिब , उस का भाई शाकिर, जीजा कदीम, तथा अन्य आरोपी अहद उर्फ राजा, भूरा, फईम लंगड़ा एवं जोनी, मिलकर लंबे समय से अवैध कारतूसों की खरीद-फरोख्त व सप्लाई का काम कर रहे थे. इन के तार दिल्ली के कुख्यात नीरज भवाना गैंग से जुड़े हो सकते हैं. ये शूटिंग में इस्तेमाल होने वाले कारतूस को घातक बनाने हेतु उनमें परिवर्तन भी करते थे.

गिरोह का कनेक्शन नीरज बवाना गैंग से होने की आशंका

मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि भारी मात्रा में 315 बोर के और 12 बोर के कारतूस पुलिस को मिले हैं जो कि शारिब नाम के व्यक्ति से मिले है. इस में लगभग 200 कारतूस 12 बोर के है और 30 कारतूस 315 बोर के बरामद किए गए हैं. शारिब ने बताया कि वह अपने भाई शाकिर और भतीजा के साथ मिलकर सप्लाई किया करता था. इस के अहद का नाम प्रकाश में आया है , ये लोग अहद से ये कारतूस लेकर आगे भूरा और जॉनी को सप्लाई किया करते थे. इन के तार दिल्ली के नीरज गैंग से जुड़े हो सकते हैं. फोन में भी कुछ तमंचे और पिस्तौल की फोटो मिली है.

चार लोग अभी फरार

पूछताछ के दौरान बताया कि इसमें जॉनी और भूरा को बेची है. इन लोगों ने किस-किस को दी है कहां दी है इसके बारे में जानकारी की जा रही है.  फोन के बारे में भी पूरी जांच की जा रही है , जो डाटा डिलीट किया गया उस को भी रिकवरी की गई हैं और जांच की जा रही है.  चार लोग अभी फरार हैं , तीन लोगों को पकड़ा गया है. यह 12 बोर के कारतूस होते हैं शूटिंग में इस्तेमाल होते हैं इन की एक्चुअल कॉस्ट 50 से 80 रुपए के आसपास होती है और मार्केट में डेढ़ सौ रुपए के आसपास बिकती है.

इन को ये मॉडिफाइड कर के इस्तेमाल किया करते थे. वह घातक होते हैं उसे जान जा सकती है. शारिब एक मदरसे में पढ़ता है हाफिज की तैयारी कर रहा था. मदरसे में कौन-कौन लोग हैं इस बारे में भी जानकारी की जा रही है. जो लोग इसके साथ पढ़ते हैं उनकी भी जानकारी की जा रही है. शारिब की निशानदेही पर उबेद और हैदर को भी गिरफ्तार किया गया है. जबकि शकीर , कदीम , जॉनी , अहद और भूरा अभी फरार चल रहे हैं जिसमें कदीम अभी जेल में है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital