Bharat Express DD Free Dish

एक करोड़ खर्च कर हुई शादी फिर भी दहेज की बलि चढ़ी बेटी, बहन ने किए चौंकाने वाले खुलासे

UP News: ग्रेटर नोएडा की बेटी दीपिका नागर की शादी के 14 महीने बाद संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले फॉर्च्यूनर और 50 लाख की मांग कर रहे थे। बहन ने क्या बताया?

UP News: ग्रेटर नोएडा के जलपुरा इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय दीपिका नागर की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है. शादी के महज 14 महीने बाद उसने कथित तौर पर छत से कूदकर अपनी जान दे दी. परिवार का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुरालवालों की करतूत है. पुलिस ने पति ऋतिक और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

बहन को सुनाया था दर्द

दीपिका की बहन सारिका ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उसने फोन पर अपनी परेशानी साझा की थी. उसने कहा था कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं और वह मानसिक दबाव में है. सारिका का कहना है कि उनकी बहन ने अपनी पीड़ा बताई थी लेकिन अब वह हमेशा के लिए चली गई.

एनकाउंटर की मांग

दीपिका की बहन ने भावुक होकर कहा कि उनकी बहन के साथ जो हुआ उसके लिए आरोपी ससुरालवालों का एनकाउंटर होना चाहिए. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं.

शादी में करोड़ों खर्च फिर भी दहेज की मांग

दीपिका के पिता संजय ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य सामान भी दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल वाले फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे. पिता ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने.

हादसे वाले दिन का सच

दीपिका के चाचा सुनील ने कहा कि उन्हें फोन पर बताया गया कि लड़की गिर गई है. जब परिवार अस्पताल पहुंचा तो दीपिका के शरीर पर चोट के निशान, गोली जैसे घाव और मारपीट के सबूत मिले. इससे साफ था कि उसके साथ ज्यादती हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल बुलाने के बाद ससुराल वाले वहां से भाग गए.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे पर 12 अहम मुद्दों पर बनी सहमति, देखें ऐतिहासिक समझौतों की लिस्ट

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. परिवार का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी के लिए न्याय चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read