Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

विधायक राजेश्वर सिंह ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. पर साधा निशाना, कहा- ‘इसके नेता ए राजा न केवल प्रभु श्रीराम को गाली दे रहे हैं बल्कि भारत की एकता और अखंडता को भी चुनौती दे रहे हैं’

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने बयान में राजेश्वर सिंह ने लिखा कि यह तथाकथित इंडिया एलायंस की सच्चाई है कि इसके नेता ए राजा न केवल प्रभु श्री राम को गाली दे रहे हैं बल्कि भारत की एकता और अखंडता को भी चुनौती दे रहे हैं. 

बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह

विधायक राजेश्वर सिंह

लखनऊ के सरोजनीनगर से विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिंह ने विपक्षी गठबंधन की आलोचना की है और डीएमके नेता ए राजा के उस बयान की निंदा की है जिसमें उन्होंने भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया था. सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपने बयान में राजेश्वर सिंह ने लिखा कि यह तथाकथित इंडिया एलायंस की सच्चाई है कि इसके नेता ए राजा न केवल प्रभु श्री राम को गाली दे रहे हैं बल्कि भारत की एकता और अखंडता को भी चुनौती दे रहे हैं. राजेश्वर सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसी निंदनीय और देशद्रोही मानसिकता की भारत के सभी लोगों द्वारा स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:वायनाड से राहुल गांधी! भूपेश, थरूर और ताम्रध्वज साहू समेत इन दिग्गजों की सीट फाइनल, आज आ सकती है लिस्ट

A राजा ने दिया था यह बयान

ए राजा ने 3 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बर्थडे पर कोयम्बटूर में हुई एक सभा में कहा था, “भारत एक उपमहाद्वीप है. कारण क्या है? यहां कई परंपराएं और संस्कृतियां हैं. तमिलनाडु में एक भाषा-एक संस्कृति हैं. यह एक देश है. मलयालम एक भाषा है, उनका एक राष्ट्र है. ओडिशा एक देश है, वहां एक भाषा है. केरल में अलग, दिल्ली में अलग भाषा और संस्कृति है. ये सारे देश मिलकर भारत को बनाते हैं.  इसलिए भारत एक देश नहीं, बल्कि एक उपमहाद्वीप है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital