Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी में राज्यसभा सीटे जीतने पर बोले मोहसिन रजा- “ये 8 नहीं, 80 की तैयारी है”, जानें किसकी हुई जीत

बीजेपी एमएलसी मोहसिन रजा ने कहा कि यह सिर्फ 8 सीटों पर जीत नहीं बल्कि एक संकेत है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए.

मोहसिन रजा

मोहसिन रजा

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में आठ सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी दो सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही, राज्य भाजपा एमएलसी मोहसिन रजा ने कहा कि “ये 8 नहीं, 80 की तैयारी है.”

इन्हें मिली जीत

जीत हासिल करने वाले आठ भाजपा उम्मीदवारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह, नवीन जैन और संजय सेठ शामिल हैं. समाजवादी पार्टी की जया बच्चन और रामजी लाल सुमन ने भी जीत दर्ज की. समाजवादी पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन को राज्यसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

ये 8 नहीं, 80 की तैयारी है

बीजेपी एमएलसी मोहसिन रजा ने कहा कि यह सिर्फ 8 सीटों पर जीत नहीं बल्कि एक संकेत है. उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए. हम जानते थे कि यह परिणाम होगा. भाजपा को विश्वास था कि हम सभी 8 सीटें जीतेंगे. मुझे समझ में नहीं आता कि विपक्ष निराश क्यों था. क्योंकि उन्हें जीतना ही नहीं था. ये 8 नहीं, 80 की तैयारी है. हम इसके बाद 80 सीटें जीतने जा रहे हैं. हम लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेंगे.

बीजेपी के विजयी उम्मीदवार नवीन जैन ने भी कहास, ”यह पीएम मोदी के कल्याणकारी कार्यों की जीत है. एक संदेश गया है कि आप और आपकी पार्टी जनता की सेवा करेंगे तो आगे बढ़ेंगे. हम आज 8 जीते और लोकसभा में हम 80 जीतेंगे.”

इसे भी पढ़ें: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी 8 भाजपा उम्मीदवारों को किया सम्मानित

परिणामों का लोकसभा चुनाव पर असर

राज्यसभा चुनाव के नतीजों की सराहना करते हुए, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन परिणामों का प्रभाव आगामी लोकसभा चुनावों और अगले राज्य विधानसभा में भी पार्टी की संभावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव डालता रहेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital