Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: हरदोई में प्रसव के नाम पर सरकारी अस्पताल में वसूला जा रहा पैसा, महिला स्वास्थ्यकर्मी का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कम्प

इस मामले में सीएमओ डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि महिला की पहचान कर ली गई है, महिला स्वास्थ्य कर्मी सुमन है. इस पूरे मामले में जांच की जा रही है. रिपोर्ट मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो ग्रैब

देवेंद्र सिंह

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के हरपालपुर सीएचसी में प्रसव के बाद पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक 300 रुपये देता है तो महिला स्वास्थ्यकर्मी कहती है कि लड़का हुआ है. इस पर युवक पैसे घर पर भूल आने की बात कहता है, फिर भी वह कुछ पैसे देता है. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया है और आनन-फानन में जांच बिठाई गई है. इस पूरे प्रकरण की जांच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एसीएमओ और एमओआईसी करेंगे.

जानकारी सामने आ रही है कि हरपालपुर सीएचसी पर प्रसव के नाम पर प्रसूता के परिजनों से वसूली की जा रही है, जिसमें 500 से लेकर 5 हजार रूपये तक मरीज के तीमारदारों से लिया जाता है. रूपये लेने के मामले में साक्ष्य न मिलने पर अभी तक पोल पट्टी नहीं खुली थी लेकिन एक युवक जो कि अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी लेकर आया था, जहां प्रसव के बाद महिला स्वास्थ्यकर्मी ने युवक से पैसे की मांग की. इस पर युवक ने 300 रूपये जेब से निकालकर महिला स्वास्थ्यकर्मी को दिए, जिसे लेकर उन्होंने रजिस्टर में रख लिया लेकिन महिला स्वास्थ्यकर्मी युवक से कहती है कि लड़का हुआ है इतने में…, इस पर युवक पैसे घर पर भूलने की बात कहता है तो स्वास्थ्यकर्मी मुस्कुराती है. अब वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है.

ये भी पढ़ें- UP News: आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी, पिनटेल, अमरावती के संचालकों के करीबी के ठिकानों पर मारी रेड, वहीं 21 जगहों पर हुई छापेमारी में पकड़ा गया करोड़ों का फर्जी लेन-देन

वायरल वीडियो में 300 रूपये देने वाला युवक प्रसूता का पति बताया जा रहा है. मामले में सीएमओ डॉ राजेश तिवारी ने बताया कि महिला की पहचान कर ली गई है, महिला स्वास्थ्य कर्मी सुमन है. इस पूरे मामले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल कुमार पंकज के साथ एडिशनल सीएमओ डॉ पंकज मिश्रा और हरपालपुर के एमओआईसी डॉक्टर अमित कुमार की टीम बनाकर जांच आख्या मांगी गई है. इस पूरे मामले में जांच आख्या मिलने के बाद कठोर कार्यवाही की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital