Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Election 2023: पांच सालों में 50 फीसदी बढ़ी 192 विधायकों की संपत्ति, BJP विधायक हुए मालामाल, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

MP Election 2023: एडीआर रिपोर्ट बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के विधायकों की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के आधार पर जारी की गई है. 2023 के विधानसभा चुनाव में 192 विधायक दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं.

ADR ने जारी किया 192 विधायकों की संपत्ति का ब्योरा

ADR ने जारी किया 192 विधायकों की संपत्ति का ब्योरा

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान में अब महज 4 दिन शेष हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं. इसी बीच एसोशिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वाच ने 192 विधायकों की संपत्ति को लेकर रिपोर्ट जारी की है. जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. विधानसभा चुनाव में दोबारा ताल ठोक रहे 192 विधायकों की संपत्ति में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. विधायकों की ओर से दिए गए हलफनामे में 2018 से लेकर 2023 के बीच 11.91 करोड़ की संपत्ति बढ़कर 17.81 करोड़ तक हो गई है.

शपथ पत्र के आधार पर जारी हुई रिपोर्ट

एडीआर रिपोर्ट बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के विधायकों की तरफ से चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के आधार पर जारी की गई है. 2023 के विधानसभा चुनाव में 192 विधायक दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. इन विधायकों की संपत्ति में 2018 से लेकर 2023 के बीच 50 फीसदी का इजाफा हुआ है.

बीजेपी MLA की संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि

इन विधायकों में कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं, जिनकी संपत्ति में पिछले 5 सालों में जबरदस्त वृद्धि हुई है. जिसमें रतलाम से बीजेपी प्रत्याशी चेतन्य कश्यप की संपत्ति में 5 सालों में 91.45 करोड़ रुपये बढ़ी है. 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उनकी कुल संपत्ति 206.63 करोड़ रुपये थी, जो 2023 में 296.08 करोड़ पहुंच गई है. नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा की संपत्ति में भी 5 सालों में 81.55 करोड़ रुपये बढ़ गई है. 2018 में उनकी संपत्ति 130.97 करोड़ रुपये थी जो अब 212.52 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के चुनावी पोस्टर से क्यों OUT हुए गोविंद सिंह डोटासरा? राहुल-प्रियंका की हुई Entry

वहीं इंदौर-1 असेंबली से दोबारा चुनाव लड़ रहे संजय शुक्ला की संपत्ति में 77.47 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. पांच साल पहले उनकी संपत्ति 139.93 करोड़ रुपये थी, जो 217.41 करोड़ रुपये हो गई है. दोबारा चुनाव लड़ने वाले 192 विधायकों में 100 विधायक बीजेपी के हैं.

निर्दलीय विधायक की संपत्ति भी बढ़ी

2018 में बीजेपी विधायकों की ओर से दाखिल किए गए हलफनामे में उनकी औसत संपत्ति 11.65 करोड़ रुपये थी, अब ये आंकड़ा 15.75 करोड़ रुपये हो गया है. दूसरी तरफ कांग्रेस के 88 विधायकों की औसत संपत्ति 12.56 करोड़ थी, जो मौजूदा समय में बढ़कर 20.52 करोड़ रुपये तक पहुंची है. पांच सालों में कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 63.43 फीसदी बढ़ी है, जबकि बीजेपी विधायकों की 35.21 प्रतिशत. इन सबसे अलग एक निर्दलीय विधायक की संपत्ति में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है. पांच सालों में निर्दलीय विधायक की संपत्ति में 182.64 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 2018 में निर्दलीय विधायक की संपत्ति 7.93 करोड़ रुपये थी, 2023 में बढ़कर 22.42 करोड़ हो गई.

3 फीसदी घट गई विधायक की संपत्ति

बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है. दोनों बीएसपी विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपये थी, वर्तमान में 7.90 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इसके अलावा विंध्य जनता पार्टी के विधायक की संपत्ति में गिरावट आई है. शपथ पत्र के मुताबिक, पिछले 5 साल में उनकी संपत्ति 3 फीसदी घट गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital