Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: मध्यप्रदेश के चुनाव में अब गंगाजल की एंट्री, हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश में जुटी कांग्रेस

MP Congress Distribute Gangajal: जनता का विश्वास जीतने के लिए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है. आने वाले समय में यह यात्रा इंदौर तक पहुंच जाएगी और यहीं से चुनवा में गंगाजल की एंट्री हो जाएगी.

मध्यप्रदेश चुनाव में गंगाजल की एंट्री (फोटो ट्विटर)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में इस बार विधानसभा का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस फिर से जनता का भरोसा जीतने में लगी हुई है. इस बार प्रदेश में हिंदू वोटरों को साधने की कोशिश जोरों से चल रही है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अब इस कड़ी में काम कर रही हैं. माना जाता है कि बीजेपी सनातन की पिच पर खेल खेलती है तो वहीं इस बार कांग्रेस ने इसका जोरदार तोड़ निकाला है. प्रदेश के चुनाव में अब कांग्रेस ने गंगाजल की एंट्री कर दी है. कांग्रेस के इस कदम को बड़ा सियासी कदम माना जा रहा है.

जनता का विश्वास जीतने के लिए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है. आने वाले समय में यह यात्रा इंदौर तक पहुंच जाएगी और यहीं से चुनवा में गंगाजल की एंट्री हो जाएगी.

क्षेत्र में कम से कम 10 बोतलें बाटीं जाएंगी

दरअसल जन आक्रोश यात्रा के इंदौर पर पहुंचने पर स्थानीय क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में घोषणा की है कि इंदौर की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में पवित्र गंगा जल की कम से कम 10 बोतलें बाटीं जाएंगी. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी के. के. मिश्रा ने बताया है कि इंदौर से गंगाजल वितरण की शुरुआत होगी और इसे बाद में इस पूरे राज्य में वितरित कर दिया जाएगा. हालांकि राज्य के दूसरे हिस्सों में पार्टी नेतृत्व फैसला करेगा. उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि जल्द ही इसपर फैसला ले लिया जाए.

यह भी पढ़ें-  क्या अभी जारी है गहलोत-पायलट विवाद? राहुल-खड़गे की सभा से पहले कांग्रेस के पोस्टर से गायब दिखे सचिन, फिर उठ रहे सवाल

‘हम सनातन पर बीजेपी के झूठ के खिलाफ लड़ रहे’

मीडिया प्रभारी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम सनातन धर्म पर बीजेपी के झूठ के खिलाफ लड़ रहे हैं तो यह निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक नया विचार है. वहीं ओबीसी सेल के प्रमुख हिमांशु यादव ने कहा कि गंगाजल को हरिद्वार की एक फैक्ट्री से खरीदी गई एक लीटर की बोतल में पैक किया जाएगा. इसके अलावा वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के 11 वादों पर आधारित पर्चे क्षेत्र में बांटेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital