Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Election: “कांग्रेस को ही खत्म कर दीजिए, हर समस्या समाप्त हो जाएगी”, CM योगी का बड़ा हमला

CM Yogi Adityanath: बीजेपी नेता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य के श्रेणी से ऊपर उभरा है. आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है बल्कि राजस्थान और बिहार बीमारू राज्य बना हुआ है.

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ट्विटर)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में अब बस कुछ दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में प्रदेश का सियारी पारा अपने चरम पर है. राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले बोल रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रखा है. वहीं बीजेपी ने तो चुनाव से कुछ दिन पहले ही बड़ा दांव चल दिया है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा. सीएम के रण में उतरते ही प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया. उन्होंने मध्यप्रदेश के देवास में रैली को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले बोले.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवास में कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा. उन्होंने विकास के मुद्दे से लेकर राम मंदिर तक. कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रदेश की एक रैली में यह तक कहा दिया कि चुनाव में कांग्रेस को ही खत्म कर दो सभी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी.

‘कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए’

बीजेपी नेता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य के श्रेणी से ऊपर उभरा है. आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है बल्कि राजस्थान और बिहार बीमारू राज्य बना हुआ है. जहां कांग्रेस होगी वो राज्य बीमारू राज्य होगा.” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को तमाम समस्याएं दी हैं. आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार दिया है, इसलिए कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए, हर समस्या समाप्त हो जाएगी. इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी तरफ राम विरोधी.

‘कांग्रेस और समस्या दोनों एक साथ है’

सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश में व्यापक अविश्वास, भ्रष्टाचार था. कांग्रेस और समस्या दोनों एक साथ है. 2014 के बाद परिवर्तन आया, विकास भी है, आस्था का सम्मान भी है. बिना भेदभाव के हर योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी समस्याओं का समाधान करती है, आतंकवाद की समस्या का समाधान हुआ है. 370 हमेश के लिए दफन हो गया है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital