देश

MP Elections: चुनाव में कांग्रेस का खेल बिगाड़ेगी AIMIM, इन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, असदुद्दीन ओवैसी ने चल दिया ये बड़ा दांव

MP Elections 2023: मध्यप्रदेश के चुनाव में अब असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi)  की पार्टी (AIMIM) भी कूद चुकी है. उसने अब तक 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. जिसमें से 2 सीट तो मुस्लिम बहुल इलाके से आती हैं. ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ओवैसी की पार्टी के मैदान में उतरने के चलते मुस्लिम वोट बिखर सकता है और कांग्रेस को इससे नुकसान हो सकता है. क्योंकि इन दो सीटों पर कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है. ऐसे में कांग्रेस के वोट कट सकते हैं. प्रदेश की बुरहानपुर विधानसभा सीट और जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं.

बता दें कि जबलपुर पूर्व सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जहां से AIMIM ने गजेंद्र उर्फ गज्जू सोनकर को उतारा है, तो बुरहानपुर सीट से नफीस मंशा खान को टिकट दिया है.

कांग्रेस की बढ़ाई मुश्किल

ओवैसी की पार्टी ने इन दोनों सीटों के अलाव इंदौर 5 और इंदौर 1 से भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और इन दोनों ही सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार हैं. पार्टी ने इंदौर 5 से वसीम शेख और इंदौर 1 सीट से यासीर पठान को टिकट दिया है. ओवैसी ने अचानक ही इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया, क्योंकि इससे पहले पार्टी ने मध्यप्रदेश चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी. वहीं कांग्रेस ने इस बार चुनाव में केवल और 2 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. ऐसे में कहा जा रहा है कि कमलनाथ ने इस बार सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड खेला है. लेकिन अब ओवैसी ने कांग्रेस के इस दांव पर पानी फेर दिया. उन्होंने बुरहानपुर सीट पर मुस्लिम दांव और जबलपुर पूर्व सीट पर दलित कार्ड खेला है.

यह भी पढ़ें- MP Election: पांच साल में घटी शिवराज की संपत्ति, नहीं है खुद की कार, सीएम से ज्यादा अमीर हैं पत्नी साधना सिंह

पहली बार केवल दो मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे

चुनावी पंडितो की माने तो कांग्रेस ने इस बार सॉफ्ट हिंदुत्व का दांव खेलकर हिंदू वोट बैंक को अपने पाले में करने की कोशिश की है. पार्टी ने इस मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की कटौती की है. इस बार केवल 2 तो पिछले विधानसभा चुनाव में 3 मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. कांग्रेस पहली बार इतने कम मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

16 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

19 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

50 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

56 minutes ago