Bharat Express DD Free Dish

तीन बार ‘तलाक’ कहकर छोड़ा, फिर की दूसरी शादी? जबलपुर में महिला ने दर्ज कराई शिकायत

Triple Talaq news: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने अपने पति पर तीन बार ‘तलाक’ कहकर वैवाहिक संबंध खत्म करने और बाद में दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर गढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Jabalpur Triple Talaq news

Triple Talaq news: जबलपुर/संजय मलिक: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र के मुजावर मोहल्ला निवासी महिला तस्लीम ने अपने पति मोहम्मद शाहनवाज पर तीन बार “तलाक” बोलकर वैवाहिक संबंध समाप्त करने और इसके बाद दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर गढ़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानिए क्या है मामला

तस्लीम का आरोप है कि उनके पति मोहम्मद शाहनवाज ने बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए उन्हें तीन बार “तलाक” कहकर घर से अलग कर दिया. महिला का यह भी दावा है कि इसके बाद शाहनवाज ने दूसरी शादी कर ली. खुद को न्याय दिलाने के लिए पीड़िता ने गढ़ा थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस के अनुसार, महिला की शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस कर रही जांच

गौरतलब है कि देश में तत्काल तीन तलाक (ट्रिपल तलाक) को कानूनन अपराध घोषित किया जा चुका है. ऐसे मामलों में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई करती है.


ये भी पढ़ें: कर्नाटक में दर्दनाक हादसे से बिहार में मातम, खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत


फिलहाल इस मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़िता ने प्रशासन से न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read