Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्व रेल मंत्री और टीएमसी नेता मुकुल रॉय का निधन

Mukul Roy death: टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे और कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे.

Mukul Roy death: टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन हो गया है. रविवार देर रात करीब 2:35 बजे उन्होंने कोलकाता के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली. 72 वर्षीय मुकुल रॉय पिछले कई महीनों से कोमा में थे और डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई.

स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे

पिछले कुछ वर्षों से उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था. 2023 की शुरुआत में डॉक्टरों ने पुष्टि की थी कि वे डिमेंशिया और पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं. इन बीमारियों ने उनकी याददाश्त और शारीरिक क्षमताओं को काफी प्रभावित कर दिया था, जिसके चलते वे सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे.

ममता बनर्जी के बाद सबसे बड़े नेता

टीएमसी में मुकुल रॉय को लंबे समय तक ममता बनर्जी के बाद सबसे प्रभावशाली नेता माना जाता था. उन्हें पार्टी का संकट प्रबंधक और रणनीतिकार कहा जाता था. चुनावी रणनीति बनाने से लेकर संगठन को मजबूत करने तक, उन्होंने पार्टी को कई मुश्किल हालात से बाहर निकाला.

टीएमसी और बीजेपी दोनों में निभाई भूमिका

2010 के दशक में शारदा चिटफंड घोटाले जैसे मामलों के बाद उनका टीएमसी से रिश्ता कमजोर हो गया. फरवरी 2015 में उन्हें पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी पद से हटा दिया गया. इसके बाद सितंबर 2017 में उन्होंने टीएमसी छोड़ दी और नवंबर में बीजेपी में शामिल हो गए. हालांकि, जून 2021 में वे फिर से टीएमसी में लौट आए और पार्टी के साथ सक्रिय रूप से जुड़ गए.

ये भी पढ़ें-देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की राजनीति में शोक की लहर

मुकुल रॉय को पश्चिम बंगाल की राजनीति में “बंगाल का चाणक्य” कहा जाता था. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में गहरा शोक है. माना जा रहा है कि उनके जाने से टीएमसी और बंगाल की राजनीति में एक बड़े युग का अंत हो गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital