Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mumbai: इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई, Parle-G के कई ठिकानों पर मारा छापा

IT Raid On Parle-G: इनकम टैक्स विभाग ने आयकर से जुड़े मामले को लेकर पारले ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है.

Parle-G

पारले-जी कंपनी पर आईटी की रेड.

IT Raid On Parle-G: इनकम टैक्स विभाग ने पारले ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है. इनकम टैक्स विभाग की टीम मुंबई में कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम

आयकर विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई की इनकम टैक्‍स इन्‍वेस्टिगेशन विंग ने पारले कंपनी पर छापा मारा है। हालांकि, यह छापेमारी क्यों हो रही है, इसके पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है. फिलहाल, आयकर विभाग कंपनी के दस्तावेजों की जांच कर रहा है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली की जनता को बड़ी सौगात, अब बेहद ही सस्ती दरों पर मिलेंगी दवाएं, सरकार लागू करने जा रही ये शानदार योजना

1929 में शुरू हुई थी कंपनी

पारले-जी बिस्कुट के इतिहास पर नजर डालें, तो इसकी शुरुआत साल 1929 में हुई थी. माना जाता है कि कंपनी ने अपना नाम मुंबई के विले-पार्ले से लिया था. 1938 में कंपनी ने पारले-ग्लूको नाम से बिस्कुट बनाने का काम शुरू किया था. उस समय इस बिस्कुट की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी बढ़ गई थी. हालांकि, आजादी के बाद कुछ समय के लिए इसका उत्पादन रोक दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital