Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मुहर्रम पर ‘जहर वाला कैप्सूल’… 15 हजार लोगों को मारने की साजिश, मुंबई पुलिस ने टाला महाकांड

Mumbai Police foils Muharram plot: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश को विफल किया. आरोपी फैयाज प्रेमजी को गिरफ्तार कर 15 हजार जहरीले कैप्सूल बरामद किए गए.

Mumbai Police foils Muharram plot: मुंबई पुलिस ने मुहर्रम के मौके पर एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया. भायखला इलाके में जुलूस के दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. वह लोगों को दर्द मिटाने वाली दवा बताकर कैप्सूल बांट रहा था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और शुरुआती स्टॉक जब्त कर लिया.

पीड़ित की शिकायत से खुला राज

रात में पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ा गया था, लेकिन सुबह करीब 4 बजे एक मेडिकल केस सामने आया. सलमान सैयद नामक व्यक्ति को तेज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया. उसने बताया कि उसने जुलूस में किसी अनजान शख्स से कैप्सूल लिया था. इस सूचना के बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी को फिर से पकड़ लिया.

आरोपी की पहचान

पकड़े गए आरोपी का नाम फैयाज प्रेमजी है, जिसकी उम्र 39 साल है और वह पुणे के विमान नगर का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि वह 2025 में ईरान और इराक की यात्रा कर चुका है. इसी वजह से जांच में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क या आतंकी कनेक्शन की संभावना भी देखी जा रही है.

पेंट बिजनेस की आड़ में खतरनाक साजिश

डीसीपी जयंत मीणा ने बताया कि आरोपी का पेंट का कारोबार है. इसी के बहाने उसने 50 किलो जिंक फास्फाइड मंगवाया और ऑनलाइन 30,000 खाली कैप्सूल ऑर्डर किए. पिछले 15 दिनों से वह अपने घर पर हर कैप्सूल में 1 ग्राम जहरीला पदार्थ भर रहा था.

पुलिस ने बरामद किए 15 हजार कैप्सूल

छापेमारी में पुलिस को करीब 14,900 जहरीले कैप्सूल मिले हैं. आरोपी का मकसद भीड़भाड़ वाले धार्मिक जुलूस को निशाना बनाकर हजारों लोगों को नुकसान पहुंचाना था. वह लोगों को झूठ बोलकर यह कैप्सूल दर्द मिटाने वाली दवा बता रहा था.

ये भी पढ़ें-अपने ही मंत्रालय से 99 लाख की सब्सिडी लेने पर घिरे केंद्रीय मंत्री, भागीरथ चौधरी बोले- मैं किसान हूं, कुछ छुपाया नहीं

समय रहते बची बड़ी त्रासदी

मुंबई पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी जनहानि टल गई. अधिकारी अब आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस साजिश के पीछे छिपे अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital