Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: दो लड़कियों के बीच बैठ बाइक राइडर ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख सभी हैरान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Stunt in Mumbai: वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक पर दो लड़कियों को बैठा स्टंट कर रहा है. जिसमें एक लड़की बाइक पर आगे और दूसरी लड़की पीछे बैठ हुई है.

Mumbai Video

दो लड़कियों के साथ स्टंट करता लड़का गिरफ्तार (फोटो ट्विटर)

Mumbai Video: इंटरनेट पर बीते दिनों एक लड़के का दो लड़कियों के साथ बाइक पर स्टंट करने वीडियो सामने आया. जो कि सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एंटॉप हिल और वडाला टीटी पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं. “हाल ही में, दो लड़कियों के साथ अपनी बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. यह घटना शहर के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में हुई. वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था,”

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद आरोपी को रविवार को दबोच लिया गया. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है.

वीडियो में है क्या ?

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक पर दो लड़कियों को बैठा स्टंट कर रहा है. जिसमें एक लड़की बाइक पर आगे बैठी हुई है तो वहीं दूसरी लड़की पीछे बैठ हुई है. लड़का बाइक पर दो लड़कियों को बैठा कर व्हीली करता हुआ नजर आ रहा है. इसके अलावा पुलिस के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग सवार होने के साथ ही तीनों में से किसी एक ने भी हेलमेट नहीं पहना था. ये यातायात नियमों को ताक पर रख स्टंट कर रहे थे.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सामाजिक सेवाओं के लिए काम करने वाले एक संगठन (NGO) ‘पोथोल वॉरियर्स’ ने ट्विटर हैंडर पर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया और मामला की जांच शुरू की थी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital