Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“मेरी दादी इंदिरा गांधी ‘महापुरुष’ थीं”, जब जनसभा को संबोधित करते हुए फिसल गई प्रियंका गांधी की जुबान, हुई ट्रोल

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी कहती हैं कि हमनें युवाओं को रोजगार दिलाया है, लेकिन सच कौन कह रहा है, इसका किसी को पता नहीं है.

प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Viral Video: मध्य प्रदेश में इनदिनों नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. वजह है विधानसभा चुनाव. राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी 5 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के धार पहुंची. इसके बाद प्रियंका ने मोहनखेड़ा में टांट्या मामा की मूर्ति का अनावरण किया. यहां कांग्रेस नेत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. हालांकि, इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

खुद हंसने लगी प्रियंका

प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने अपने संबोधन के दौरान कई महापुरुषों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश महापुरुषों की धरती है. यहां कई महापुरुषों ने आजीवन जनता के लिए संघर्ष किया. इसी दौरान उन्होंने कहा कि मेरी दादी भी महापुरुष थीं. दरअसल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी दादी इंदिरा गांधी को महापुरुष बता दिया. हैरत की बात ये कि इसके बाद प्रियंका खुद जोर-जोर से हंसने लगीं.

जब प्रियंका को लगा कि उन्होंने कुछ गलत बोल दिया है तो अपनी बातों को संभालते हुए कहा कि महापुरुष नहीं थीं बल्कि एक बड़ी हस्ती थीं. उनके ऊपर आपलोगों का भरोसा था. भरोसा इसलिए भी था क्योंकि उन्होंने आपलोगों के लिए दिन-रात काम किया. उन्होंने आपके बेहतर जीवन की कल्पना की. बता दें कि सोशल मीडिया पर अब प्रियंका के शॉर्ट्स वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: दीपिका और हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वाश में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत की झोली में गिरा 20वां स्वर्ण पदक

प्रियंका ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी कहती हैं कि हमनें युवाओं को रोजगार दिलाया है, लेकिन सच कौन कह रहा है, इसका किसी को पता नहीं है. प्रियंका ने कहा कि 18 वर्षों में 17000 से ज्यादा युवा आत्महत्या कर चुके हैं. ऐसे में आप खुद से पहचान करिए कि कौन क्या कर रहा है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एमपी में ढाई सौ से ज्यादा घोटाले हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार यहां सिर्फ घोटाले कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार ईडी को वहां भेजती है, जहां उनके विरोधी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital