Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नवादा के पकरीबरावां बाजार में मछली विक्रेताओं की भिड़ंत, लाठी-डंडों से कई घायल

Bihar News: नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार में मछली की दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. लाठी-डंडों से हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए.

Bihar News: नवादा जिले के पकरीबरावां बाजार में मछली की दुकान लगाने को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. लाठी-डंडों से हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए.

दो परिवारों में टकराव

यह झगड़ा मोहम्मद सिराज और मोहम्मद खुर्शीद के परिवारों के बीच हुआ. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे कई लोग जख्मी हो गए.

ये भी पढ़ें-होर्मुज का सीना चीरकर भारत पहुंचा ‘नंदा देवी’ जहाज! हजारों टन LPG लेकर आए टैंकर से खत्म होगी गैस की किल्लत?

सिराज का आरोप

घायल मोहम्मद सिराज ने बताया कि खुर्शीद के लोग उनकी दुकान लगाने पर अक्सर बाधा डालते हैं. उनका कहना है कि जब उनकी बिक्री बढ़ती है तो दूसरा पक्ष हिंसा करता है. सिराज ने यह भी कहा कि पहले भी दो बार मारपीट हो चुकी है और पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी का ‘साहस मंत्र’: एक अकेला सिंह भी हजारों हाथियों पर भारी, सुभाषित के जरिए देश को दिया जीत का गुरुमंत्र!

दुकान उजाड़ने की धमकी

सिराज ने आरोप लगाया कि खुर्शीद के लोग उन्हें दुकान उजाड़ने और वहां से हटाने की धमकी देते हैं. उन्होंने बताया कि जब उनकी दुकान पर अच्छी बिक्री हो रही थी, तभी करीब 10 लोगों ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में वे और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें-बिहार के पूर्वी चंपारण में पुलिस मुठभेड़ में दो अपरादी ढेर, एक जवान शहीद

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अधिकारियों ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें-NCB के स्थापना दिवस पर अमित शाह की हुंकार: नशा माफियाओं की अब खैर नहीं, ‘ड्रग-फ्री इंडिया’ के विजन को मिली नई रफ्तार!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital