Bharat Express DD Free Dish

चोर की आंख में नींद! माल बोरे में पैक कर सो गए महाशय; नवादा के अनोखे चोर का VIDEO वायरल

Nawada Viral Chori: बिहार के नवादा से चोरी की एक बेहद अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इसके बारे में जब भी लोगों को पता चल रहा है वह चोर का मजाक उड़ा रहे हैं.

Nawada crime news thief falls asleep, Bihar weird theft story, Purani Jail Road Nawada incident, Nagar Thana Nawada update

नवादा का अनोखा चोर

Nawada Viral Chori: जिले के नगर थाना क्षेत्र की पुरानी जेल रोड से चोरी का एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी चकरा गई है. आमतौर पर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए तुरंत फरार हो जाते हैं, लेकिन नवादा में एक चोर को चोरी करना इतना भारी पड़ा कि वह माल समेटने के बाद पीड़ित के ही बिस्तर पर चैन की नींद सो गया. सुबह जब उसकी आंख खुली, तो सामने पुलिस खड़ी थी.

माल समेटने के बाद आ गई तेज नींद (Nawada thief falls asleep)

घटना पवन कुमार के घर की है, जहां देर रात तीन लोग चोरी की नीयत से घुसे थे. आरोप है कि इन शातिर चोरों ने घर से सोना-चांदी और नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति चुराई और उसे एक बोरे में पैक कर दिया. इस बीच, दो साथी तो मौका पाकर बोरा लेकर वहां से निकल गए, लेकिन तीसरा शख्स घर के अंदर ही रह गया.

बताया जा रहा है कि उसे इतनी तेज नींद आई कि उसने कमरे में बिस्तर और गद्दा देखा और उस पर आराम से सो गया. उसे शायद इस बात का रत्तीभर भी अंदाजा नहीं था कि जिस घर में वह हाथ साफ करने आया है, वही घर उसकी गिरफ्तारी की वजह बन जाएगा.

परिवार की नजर पड़ी तो उड़ गए होश (Nawada weird theft story)

शुरुआत में घर के सदस्यों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी थी. बाद में परिवार के सदस्य गौरव कुमार की नजर जब कमरे के अंदर गहरी नींद में सोए हुए अनजान युवक पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. आसपास मौजूद अग्निशमन विभाग के कर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और सोते हुए चोर को दबोच लिया. इसके बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई.

पुलिस कर रही है फरार साथियों की तलाश (Purani Jail Road Nawada incident)

फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके साथ आए अन्य दो लोग कौन थे और वे चोरी का कितना सामान लेकर फरार हुए हैं. नवादा में चर्चा का विषय बनी यह घटना इलाके में हर किसी की जुबान पर है कि कोई चोर चोरी करने के बाद आराम से सो भी सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read