Bharat Express DD Free Dish

एक्शन में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, गाजीपुर में ड्यूटी से गैरहाजिर डॉक्टर को किया बर्खास्त

Lucknow: यूपी में डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर इससे पहले भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने सख्त तेवर दिखा चुके हैं.

up news

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Lucknow: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का गैरहाजिर डॉक्टरों पर कार्यवाही का सिलसिला जारी है. शुक्रवार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने और लंबे समय से गैरहाजिर गाजीपुर के डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है. डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बाकी गैरहाजिर डॉक्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं. स्वास्थ्य विभाग में बड़ी संख्या में डॉक्टर लंबे समय से गायब चल रहे हैं.

ये डॉक्टर विभाग को गैरहाजिर होने का कारण तक बनाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं. विभाग की तरफ से भेजे जाने वाले पत्रों का भी जवाब नहीं दे रहे हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि गैरहाजिर चिकित्सकों की वजह से विभाग में पद फंसा हुआ है. इनके स्थान पर नए चिकित्सकों की भर्ती भी नहीं हो पा रही है. लिहाजा ऐसे लापरवाह डॉक्टरों की तलाश की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ऐसे डॉक्टरों की सूची तैयार करें. उसे जल्द मेरे समक्ष पेश करें. अनुशासनहीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि गाजीपुर के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरखा में तैनात डॉ. भास्कर कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: VIDEO: यूपी में अब थाने पर चला बुलडोजर! कोर्ट की जमीन पर था अवैध कब्जा, हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन

डॉक्टरों की लापरवाही पर डिप्टी सीएम के तेवर सख्त

यूपी में डॉक्टरों की लापरवाही को लेकर इससे पहले भी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने सख्त तेवर दिखा चुके हैं. ड्यूटी में लगातार लापरवाही बरतने के आरोप में औरैया के घसारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात डॉ. जितेंद्र सिंह को भी बर्खास्त करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को डिप्टी सीएम दे चुके हैं. डॉक्टर डॉ. जितेंद्र सिंह लंबे समय सेड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे. इसके अलावा राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. सुरेश सिंह को भी उनके द्वारा लापरवाही बरतने के मामले में विभाग द्वारा चेतावनी दी जा चुकी थी. वे भी बिना किसी को सूचना के गैर हाजिर चल रहे थे. डिप्टी सीएम ने डॉ. सुरेश की इस हरकत पर उन्हें बर्खास्त करनेके निर्देश चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को दिए थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read