Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

श्रीलंकाई मानव तस्करी मामले में NIA ने मुख्य फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

NIA ने श्रीलंकाई नागरिकों की तस्करी में शामिल प्रमुख आरोपी मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार किया, जो अवैध रूप से उन्हें भारत लाकर कनाडा में नौकरी का झूठा वादा करता था. मामले में अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है.

NIA

NIA

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने श्रीलंकाई नागरिकों की तस्करी से जुड़े एक महत्वपूर्ण फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह मामला तमिलनाडु और कर्नाटक के रास्ते अवैध रूप से श्रीलंकाई नागरिकों को भारत लाकर, कनाडा में नौकरी दिलाने के झूठे वादे से संबंधित है. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इब्राहिम, जिस पर गैर-जमानती वारंट जारी था, को शुक्रवार को चेन्नई से NIA ने तमिलनाडु पुलिस की एटीएस के सहयोग से गिरफ्तार किया.

यह गिरफ्तारी मामले RC-17/2021/NIA/DLI के तहत हुई है, जिसे NIA ने 13 जुलाई 2021 को भारतीय दंड संहिता की धारा 120B, 370 और 420, विदेशी अधिनियम की धारा 14, और पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1A) के तहत दर्ज किया था. इस मामले में अब तक 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिसमें मोहम्मद इब्राहिम और एक अन्य फरार आरोपी इमरान हज्ज़ियार शामिल हैं.

NIA की जांच में पता चला है कि मोहम्मद इब्राहिम ने मंडपम से तूतीकोरिन समुद्री तट क्षेत्र तक दो समूहों में श्रीलंकाई नागरिकों की तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उसने पीड़ितों को कर्नाटक के विभिन्न स्थानों तक वाहनों और ट्रेनों के माध्यम से पहुँचाया.

यह तस्करी गिरोह के तरीके (modus operandi) के अनुसार की गई थी, जिसमें समुद्र के बीच से पीड़ितों को उठाया जाता था, फिर उन्हें छोटे नावों में अलग-अलग समूहों में स्थानांतरित किया जाता था और बाद में भूमि मार्ग से गुप्त ठिकानों तक ले जाया जाता था.

इस मामले की जांच मूल रूप से कर्नाटक पुलिस ने शुरू की थी, जब मैंगलोर के गेस्ट हाउसों में छापेमारी के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के श्रीलंकाई नागरिकों का पता चला था. NIA अब भी अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें : चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, विकास की ओर बढ़ते भारत का दृढ़ संकल्प

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital