होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
देशभर ने NIA ने मारी रेड (फोटो ANI)
NIA raids against terror funding: गैंगस्टर टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है. एनआईए ने इस बार देश के अलग-अलग राज्यों में 70 से ज्यादा ठिकानों पर रेड की है. इसमें राजधानी दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं. यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है.
जानकारी के मुताबिक, एनआईए (NIA) ने गुजरात के गांधीधाम में लॉरेंस बिश्रोई के साथी कुलविंदर के यहां छापा मारा है. कुलविंदर रवि बिश्रोई के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ है और उसका पुराना साथी बताया जाता है. इससे पहले भी बिश्रोई गिरोह के लोगों को शरण देने के मामले उसका नाम सामने आया है. बता दें कि कुलविंदर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट में भी जुड़ा हुआ है.
गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए की तरफ से दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है. गैंगस्टर नेटवर्क पर एनआईए की यह चौथी छापेमारी है. बता दें कि इस रेड से पहले भी दो बार गैंगस्टर सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए कार्रवाई कर चुका है. एक बार फिर देश में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एनआई का ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. इस वजह से NIA एक साथ कई राज्यों (पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के अलावा यूपी और मध्यप्रदेश). में छापे मारे हैं. फिलहाल एनआईए के अधिकारी इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Weather Update: फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश को लेकर अलर्ट, कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री के पार
एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर के आजादनगर में छापेमारी की. वहीं यमुनानगर के DSP परमोद राणा ने बताया कि आज NIA और हरियाणा पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया है. यमुनानगर में जो संदिग्ध स्थान और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ जिनके संबंध जुड़े हुए है, उनके यहां पर आज छापा मारा गया है. अभी भी सर्च अभियान जारी है.
वहीं एनआईए ने उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की है जिसमें बुलन्दशहर, पीलीभीत और प्रतापगढ़ शामिल हैं.
Asian Games 2026: भारतीय स्टार स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने जापान में 200 मीटर फाइनल में…
IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…
Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…
Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया…
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड…