Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

टेरर फडिंग के खिलाफ एक्शन में NIA, देशभर में 72 जगहों पर छापेमारी, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना से पूछताछ के बाद रेड

NIA raids: DSP परमोद राणा ने बताया कि आज NIA और हरियाणा पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया है.

NIA

देशभर ने NIA ने मारी रेड (फोटो ANI)

NIA raids against terror funding: गैंगस्टर टेरर फंडिंग पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक बार फिर एक्शन मोड में आ गई है. एनआईए ने इस बार देश के अलग-अलग राज्यों में 70 से ज्यादा ठिकानों पर रेड की है. इसमें राजधानी दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई राज्य शामिल हैं. यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हुई है.

जानकारी के मुताबिक, एनआईए (NIA) ने गुजरात के गांधीधाम में लॉरेंस बिश्रोई के साथी कुलविंदर के यहां छापा मारा है. कुलविंदर रवि बिश्रोई के साथ लंबे समय से जुड़ा हुआ है और उसका पुराना साथी बताया जाता है. इससे पहले भी बिश्रोई गिरोह के लोगों को शरण देने के मामले उसका नाम सामने आया है. बता दें कि कुलविंदर अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट में भी जुड़ा हुआ है.

गैंगस्टर सिंडिकेट के खिलाफ दर्ज मामले में हो रही छापेमारी

गैंगस्टर और उनके आपराधिक सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए की तरफ से दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में छापेमारी की जा रही है. गैंगस्टर नेटवर्क पर एनआईए की यह चौथी छापेमारी है. बता दें कि इस रेड से पहले भी दो बार गैंगस्टर सिंडिकेट के खिलाफ एनआईए कार्रवाई कर चुका है. एक बार फिर देश में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एनआई का ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. इस वजह से NIA एक साथ कई राज्यों (पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के अलावा यूपी और मध्यप्रदेश). में छापे मारे हैं. फिलहाल एनआईए के अधिकारी इस बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-    Weather Update: फरवरी में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश को लेकर अलर्ट, कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री के पार

हरियाणा के यमुनानगर में हुई छापेमारी

एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर के आजादनगर में छापेमारी की. वहीं यमुनानगर के DSP परमोद राणा ने बताया कि आज NIA और हरियाणा पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया है. यमुनानगर में जो संदिग्ध स्थान और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ जिनके संबंध जुड़े हुए है, उनके यहां पर आज छापा मारा गया है. अभी भी सर्च अभियान जारी है.

वहीं एनआईए ने उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की है जिसमें बुलन्दशहर, पीलीभीत और प्रतापगढ़ शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital