Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ISIS Module: पुणे से फरार हुए ISIS आतंकी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, NIA की लिस्ट में है मोस्ट वॉन्टेड

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है. वह पेशे से इंजीनियर है. आतंकी शाहनवाज पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था. जिसके बाद से दिल्ली में छिपा हुआ था.

ISIS आतंकी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ISIS आतंकी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS मॉड्यूल के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. आतंकी शाहनवाज पर NIA ने 3 लाख रुपये का इनाम रखा था. स्पेशल सेल ने आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. शहनवाज NIA की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड है. शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा पुणे ISIS मामले में वॉन्टेड चल रहा था.

पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ था आतंकी शाहनवाज

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी को लेकर बताया कि शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है. वह पेशे से इंजीनियर है. आतंकी शाहनवाज पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था. जिसके बाद से दिल्ली में छिपा हुआ था. NIA ने पुणे मामले में 7 आतंकियों को गिरफ्तार किया था. जिसमें से 3 आतंकी फरार हो गए थे. जिसमें शाहनवाज भी शामिल था.

स्पेशल सेल का सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली पुलिस को ISIS के 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तलाशी अभियान चलाया था. जिसमें एक आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आतंकी शाहनवाज के अलावा अभी दो आतंकी रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शेख फरार चल रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Sanatam dharma: “दशहरे में सनातन विरोधियों का दहन होगा पुतला” रामलीला महासंघ ने बैठक के बाद किया ऐलान

NIA ने पुणे माड्यूल मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था

बता दें कि NIA ने पुणे माड्यूल मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया था. ये लोग पुणे के कोंढवा में एक घर से काम कर रहे थे. यहीं पर इन लोगों ने आईईडी असेंबल किया था. इसके अलावा पिछले साल बम प्रशिक्षण और इसके निर्माण को लेकर वर्कशॉप का आयोजन किया था.

तीनों आतंकी स्लीपर सेल के सदस्य हैं

इसके अलावा आईईडी की टेस्टिंग के लिए एक कंट्रोल ब्लास्ट भी कराया गया था. जिसमें ये तीनों आतंकी भी शामिल हुए थे. जिसके बाद से ये तीनों आतंकी NIA की रडार पर थे. एनआईए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार चल रहे आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.खुफिया अधिकारियों के मुताबिक, ये तीनों आतंकी स्लीपर सेल के सदस्य हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital