देश

‘एडिशिया’ का आगाज: डॉ ओबेरॉय बोले— NIFTEM-K को IITs और MIT की तर्ज़ पर शैक्षिक गुणवत्ता केंद्र में परिवर्तित करेंगे

भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (NIFTEM-K) सोनीपत में वार्षिकोत्सव ‘एडिशिया’ का आगाज़ हुआ। इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई और शोध के साथ साथ कला, संस्कृति और खेलों का सामंजस्य स्थापित करना है।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर निफ्टम-के के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने संस्थान की खाद्य प्रौद्योगिकी, शिक्षा और अनुसंधान में उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि निफ्टम को IITs और MIT जैसे संस्थानों की तरह एक शैक्षिक गुणवत्ता केंद्र में परिवर्तित करना है। इसी के साथ डॉ. ओबेरॉय ने IIT जैसी संस्थाओं के साथ सहयोग और AI जैसी तकनीक के प्रयोग पर जोर दिया।

उद्घाटन समारोह में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, आईआईटी सोनीपत के निदेशक प्रो. एम एन दोजा, दिल्ली-एनसीआर और सोनीपत एसआरएम विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमजीत एस. जसवाल और भगत फूल सिंह, महिला विश्वविद्यालय खानपुर के कुलपति प्रो. सुदेश ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उद्घाटन समारोह के बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को जागरुक करने के साथ साथ फैली कुरीतियां को उजागर करने का सफल प्रयास किया गया।

शाम में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रतीक गुप्ता, श्रीकांत श्री, रसिक गुप्ता और नंदिनी श्रीवास्तव ने देशप्रेम और हास्य रस से भरी कविताओं का पाठ किया। इसके बाद स्टैंड-अप कमेडियन माधव महेंद्रु ने छात्रों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया और देर रात चली ‘कश बैंड’ की मनमोहक प्रस्तुति पर छात्र जमकर थिरके। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को डीजे रिआ अपनी प्रस्तुति देंगी।

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago