Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश में गन्ने की कीमत नहीं बढ़ेगी, कैबिनेट ने अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने की कीमत में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है, जो 370 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी. इसके अलावा शहीदों के आश्रितों के लिए नौकरी के नियम भी बदले गए हैं.

sugarcane
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन से गन्ने की कीमत को न बढ़ने का फैसला किया है. गन्ने की कीमत 370 रूपए रहेगी.

कैबिनेट बैठक में इसके अलावा मार्गों के विस्तार और चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चैनेज 0.00 से चैनेज 25.393 के बीच 23.943 किलोमीटर में लक्ष्मण पथ को शामिल करते हुए 30.643 किलोमीटर लंबे मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण और विस्तारीकरण किया जाएगा.

प्रदेश में इस वर्ष गन्ने के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है. गन्ने का मूल्य 370 रुपये प्रति कुंतल ही रहेगा. सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई.

शहीदों के आश्रितों को नौकरी देने के नियम बदले.

अविवाहित शहीदों के लिए नियमों में बदलाव को कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है. अनुकंपा आधारित नियुक्ति के नियमों में संशोधन के बाद प्रदेश के मूल निवासी शहीद सैनिक के आश्रित भाई को भी नौकरी मिल सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital