Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोएडा: हाईराइज सोसायटी में आवारा कुत्तों ने ली मासूम की जान, ऐसा काटा कि अतड़ी बाहर आ गई

हाईराइज सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक

उत्तर प्रदेश में कुत्तों का आतंक  थमने का नाम नहीं ले रहा हैं नोएडा की सभी हाईराइज सोसाइटी में आवारा कुत्तों का आतंक मचा हुआ है. आए दिन आवारा कुत्ते किसी न किसी को काट कर घायल कर रहे है. एक बार फिर डॉग बाइट का खौफनाक मामला देखने को मिला है जहां सेक्टर 100 के लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने 7 महीने की मासूम को नोच कर उसकी जान ले ली. कुत्तों ने बच्चे को इतनी बुरी तरीके से नोचा है कि उसकी आंते बाहर आ गई है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है.

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के रहने वाले राजेश और उसकी पत्नी सेक्टर-100 के लोटस बुलेवर्ड सोसायटी में रिपेयरिंग का काम करने गए थे. अपने साथ सात महीने का बेटा अरविंद भी साथ में लेकर गए थे. दोनों सात महीने के बेटे को भी काम के दौरान साथ ही लेकर आते थे. सोमवार को दंपति ने बेटे को साइट के पास ही चादर बिछा कर लेटा दिया था और खुद सोसायटी में काम करने चले गए. तभी शाम 4 बजे कुछ आवारा कुत्तों ने मासूम अरविंद पर जोरदार हमला कर दिया. उन्होंने बच्चे को इतनी बुरी  तरह नोचा की उसके पेट से आंतें भी बाहर आ गईं.

सोसायटी के कुछ लोगों ने देखा कि कुछ कुत्तें मासुम को नोंच रहें है. लोगो ने तुरंत कुत्तों को वहां से भगाया और फौरन बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया .लेकिन इलाज के दौरान देर रात 12 बजे बच्चे की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital