Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अब ED के अधिकारियों को भी मिला नोटिस, रांची पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया, हेमंत सोरेन ने एसटी-एससी थाने में दर्ज कराया था मामला

ईडी में एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल को रांची पुलिस ने सीआरपीसी-41ए के तहत नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है.

Hemant Soren

रांची पुलिस ने हेमंत सोरेन के द्वारा एसटी-एससी थाने में दर्ज केस में ईडी के अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. ईडी में एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा, अनुपम कुमार, अमन पटेल को रांची पुलिस ने सीआरपीसी-41ए के तहत नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है. गोंदा थाने के इंस्पेक्टर नवल सिन्हा को रांची पुलिस ने इस मामले में अनुसंधान पदाधिकारी बनाया है.

इन्हें भी मिला रांची पुलिस का नोटिस

दिल्ली व रांची के मीडिया संस्थानों को भी इस मामले में नोटिस भेजा गया है. CRPC-41A के तहत नोटिस जारी करते हुए रांची पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. वहीं मीडिया संस्थान के पत्रकार को भेजे गए नोटिस में उपस्थित होकर सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया है.

इस थाने में देनी होगी हाजिरी

हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पूर्व रांची के एसटी-एससी थाना में आवेदन देकर ED के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद ED के इन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया. नोटिस का जवाब रांची के गोंदा थाने में हाजिर होकर देना है.

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शाहजहां शेख से जुड़े मामले में ED का सर्च ऑपरेशन, भारी संख्या में अर्ध सैनिक बलों की टीम भी साथ में मौजूद



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital