Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है”, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्विटर हैंडल पर 19 सेकंड की क्लिप पोस्ट की और लिखा, ‘‘यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है.

Banna Gupta

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Edited by Nitish Pandey

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें कांग्रेस नेता एवं झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) एक महिला के साथ फोन पर कथित तौर पर ‘‘अश्लील’’ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) ने वीडियो को ‘‘फर्जी और छेड़छाड़’’ किया हुआ करार देते हुए कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए इसे प्रसारित किया है. मंत्री ने एक बयान में कहा कि यह एक साजिश का हिस्सा है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस जल्द ही इसकी जांच करेगी… मैं उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, जिन्होंने मुझे फंसाने की कोशिश की है.’’

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने अपने ट्विटर हैंडल पर 19 सेकंड की क्लिप पोस्ट की और लिखा, ‘‘यह है कांग्रेस का चरित्र, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है. महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता, यदि यह सही है तो कांग्रेस (Congress) के लिए डूब मरने वाली बात है.’’

ये भी पढ़ें: विमेन अचीवर्स अवॉर्ड कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने से कहा, ‘‘एक निजी समाचार पोर्टल से प्राप्त वीडियो मेरे पास है.’’ हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है. मामले पर टिप्पणी के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री कार्यालय (CM Office) से संपर्क नहीं हो सका. कांग्रेस राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital