Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Odisha: बकरीद पर बालासोर शहर में दो पक्षों में सांप्रदायिक झड़प, तनाव के बाद कर्फ्यू लगाया गया

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें तत्काल कदम उठाने को कहा.

ओडिशा के बालासोर शहर में कर्फ्यू के बाद तैनात पुलिस. (फोटो: ANI वीडियोग्रैब)

ओडिशा के बालासोर शहर में सोमवार (17 जून) को बकरीद के अवसर पर सड़क पर मवेशियों की कुर्बानी के खून को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया. इसके अलावा शहर के कई संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं.

पुलिस ने मंगलवार (18 जून) को यह जानकारी दी. जिला प्रशासन ने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में इंटरनेट सेवा भी निलंबित कर दी और लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है.

पुलिस ने बताया कि 17 जून की मध्यरात्रि से 18 जून की मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लगाया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को बालासोर के जिलाधिकारी आशीष ठाकरे से बात की और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए उन्हें तत्काल कदम उठाने को कहा.

मवेशियों की कुर्बानी से विवाद

बालाशोर शहर के भुजखिया पीर इलाके में सोमवार (17 जून) को बकरीद के अवसर पर विवाद तक शुरू हुआ जब मवेशियों की कुर्बानी से सड़क पर बह रहे खून को लेकर विरोध जताते हुए लोगों का एक समूह धरने पर बैठ गया.


ये भी पढ़ें: Delhi: द्वारका पुलिस की हैरान कर देने वाली अनोखी तफ्तीश! शिकायतकर्ता पर कार्रवाई आरोपी को अभयदान!


पुलिस ने बताया कि दूसरे समूह ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों पर पत्थर फेंके, जिसके कारण झड़प शुरू हो गई. झड़प में पुलिस समेत कई लोग घायल हो गए. कम से कम 20 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून- व्यवस्था) संजय कुमार बालासोर में डेरा डाले हुए हैं. पुलिस ने बालासोर में फ्लैग मार्च किया.

30 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि अब तक करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ओटी रोड के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं. पुलिस ने बताया, ‘कोई भी व्यक्ति अपने घरों से बाहर नहीं निकलेगा. न ही पैदल और न ही वाहन से जाने की अनुमति होगी. सिर्फ और सिर्फ आपात चिकित्सा सहायता के अलावा लोगों को निकलने की अनुमति नहीं है.’

बालासोर पुलिस अधीक्षक (SP) सागरिका नाथ ने बताया, ‘बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है. सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी.’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की गई है और स्थिति नियंत्रण में आ रही है. हालांकि कल (सोमवार को) कुछ स्थानों पर छिटपुट हिंसा की खबरें आई थीं.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital